{"_id":"5eafb852786a6779d80cd3e1","slug":"10-crpf-jawans-injured-as-vehicle-they-were-travelling-turned-turtle-in-badgam-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः बड़गाम में हादसे का शिकार हुआ सीआरपीएफ का वाहन, दस जवान घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः बड़गाम में हादसे का शिकार हुआ सीआरपीएफ का वाहन, दस जवान घायल
Mon, 04 May 2020 12:08 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 04 May 2020 12:08 PM IST
विज्ञापन
सीआरपीएफ
- फोटो : rpf
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के बड़गाम में सीआरपीएफ का वाहन सड़क दुर्घटना का शिकार हुआ है। इस हादसे में सीआरपीएफ के दस जवान घायल हो गए हैं। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
बता दें कि आज यानी कि सोमवार सुबह पुलिस स्टेशन बीरवाह से रथसुन बीरवाह के लिए सीआरपीएफ की 159वीं बटालियन को रवाना किया गया था। जवानों को ले जा रहा वाहन ओहंगम गांव के पास पहुंचने पर दुर्घटना का शिकार हो गया। इस दौरान सीआरपीएफ के दस जवान घायल हो गए।
विज्ञापन
एक पुलिस अधिकारी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि घायलों को इलाज के लिए एसडीएच बीरवाह में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने कहा कि सभी की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन