{"_id":"4cd54cde4df2ec4a691f503eccabffce","slug":"thousands-of-people-are-comming-in-goddess-temples-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माता के दरबार में उमड़ा भक्तों का हुजूम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माता के दरबार में उमड़ा भक्तों का हुजूम
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 28 Sep 2014 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवरात्र में महामाई के मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। तीसरे नवरात्र पर भी शनिवार को हजारों श्रद्धालुओं ने माता रानी के दरबार में हाजिरी देकर सुख समृद्धि मांगी।
विज्ञापन
नवरात्र में विभिन्न स्थानों पर धार्मिक कार्यक्रमों से पूरे माहौल को भक्तिमय बनाया जा रहा है। बाजारों में भी रौनक बढ़ी है। शनिवार को शहर के प्रमुख बावे वाली मंदिर में सबसे ज्यादा श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन
हजारों भक्तजन मां के दरबार तक जयघोष लगाते हुए पहुंचे। नवरात्र के चलते तड़के करीब तीन बजे ही माता रानी का दरबार खोला जा रहा है। दरबार खुलने के साथ ही भक्तों का आने का सिलसिला शुरू होता है जो देर शाम तक जारी रहता है।
विज्ञापन
मां के चरणों में नतमस्तक होने के लिए स्थानीय श्रद्धालुओं के अलावा आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में भक्तजन पहुंच रहे हैं। नगरोटा स्थित कोल कंडोली मंदिर में भी भक्तों का हुजूम पहुंच रहा है।