फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   आत्महत्या को उकसाने का मामला दर्ज

आत्महत्या को उकसाने का मामला दर्ज

Fri, 22 Mar 2013 05:31 AM IST
Jammu
Jammu Updated Fri, 22 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
जम्मू। दोमाना में फायर करके फरार हुए तीन युवकों की पहचान कर ली है। तीनों के खिलाफ पुलिस ने एक महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। इन तीनों ने महिला के घर से भागने के दौरान हवा में फायर निकाल दिए थे। पुलिस के अनुसार आरोपियों में से एक आरएस पुरा, एक सिंबल और एक गाडीगढ़ का निवासी है। तीनों की पहचान कर ली गई है और फायरिंग के बाद उनके खिलाफ क्षेत्र मेें दहशत फैलाने और हथियार का उपयोग करके गोली चलाने का मामला दर्ज है। इस घटना के कुछ दिन बाद पुलिस के अनुसार इन तीनों की तलाश में गाडीगढ़ में भी सूचना के आधार पर छापा मारा गया लेकिन सभी फरार हो गए। आरएस पुरा और सिंबल में भी पुलिस ने इनकी तलाश की है। पुलिस इस मामले में जल्द चालान पेश करेगी। अगर कोई भी आरोपी हिरासत में नहीं लिया गया तो इनके खिलाफ 512 सीआरपीसी के वारंट जारी कराए जाने की सिफारिश कोर्ट में की जाएगी। भगोड़ा घोषित होने के कारण इन पर कानून और शिकंजा कसेगा। फिलहाल इनका पुराना रिकार्ड भी पुलिस निकाल रही है। संबंधित थाने से भी संपर्क किया गया है। थाने से भी रिकार्ड मंगवाया गया है। इनके पास हथियार कहां से आया और लाइसेंसी है या नहीं, इसकी भी छानबीन की जा रही है। फायर से निकले कारतूस और छर्रे अभी तक पुलिस ने हासिल नहीं किए हैं। इन्हें हासिल करने के बाद ही पुलिस हथियार का पता लगाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed