फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   राज्य मंत्रिमंडल में जल्द फेरबदल के संकेत

राज्य मंत्रिमंडल में जल्द फेरबदल के संकेत

Thu, 10 Jan 2013 05:30 AM IST
Jammu
Jammu Updated Thu, 10 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
जम्मू। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली नेकां - कांग्रेस साझा सरकार के मंत्रिमंडल में जल्द फेरबदल के संकेत मिलने लगे हैं। पिछले तीन दिनों से कांग्रेसी खेमे में हलचल, मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे के अलावा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रो. सैफुद्दीन सोज की यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी से बुधवार को मुलाकात को इस सिलसिले में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक कांग्रेसी खेमे में डिप्टी सीएम तारा चंद, इंद्रबल से विधायक जीएम सरुड़ी और डोडा से विधायक अब्दुल मजीद वानी के अलावा अन्य मंत्रियों और विधायकों ने भी दिल्ली दरबार में पिछले चंद दिनों में हाजिरी दी है। कांग्रेस हाईकमान ने इस समय अपनी पार्टी के मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड खंगाल रही है। सूत्रों ने बताया कि मंत्रिमंडल में पदों की गुंजाइश कम होने की वजह से बेहतर प्रदर्शन नहीं करने वाले मंत्रियों को ड्राप भी किया जा सकता है। कांग्रेसी कोटे से जीएम सरुड़ी को आरएंडबी मंत्री पद से हटाए जाने के बाद यह पद रिक्त है। इसके अलावा एक अन्य कैबिनेट मंत्री का पद कांग्रेस खाते में रिक्त है। जबकि कांग्रेस के हिस्से के आरएंडबी और शिक्षा विभाग भी इस समय मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के पास हैं। सूत्रों ने बताया कि कश्मीर डिवीजन से डुरू से कांग्रेसी विधायक जीए मीर को सेक्स स्कैंडल से क्लीन चिट मिलने के बाद किसी मौजूदा मंत्री को ड्राप होने की सूरत में ही जगह मिल सकती है। इसके अलावा पुराने डोडा जिले से भी किसी कांग्रेसी विधायक को कैबिनट में शामिल किया जा सकता है। दूसरी तरफ साझा सरकार के प्रमुख घटक दल नेशनल कान्फ्रेंस में भी मंत्रिमंडल में स्थान पाने वालों लगातार तीसरी दफा विधायक बने मीर सैफउल्लाह और कफीलउर्रहमान प्रबल दावेदार हैं। इसके अलावा रामबन, डोडा और किश्तवाड़ जिलों में नेकां के एक मात्र विधायक सज्जाद अहम किचलू को भी कैबिनेट में मौका मिलने की संभावना सूत्रों ने बताई है। लेकिन नेशनल कान्फ्रेंस में भी नये चेहरों को मौका मौजूदा मंत्रियों में से किसी को ड्राप किए जाने की सूरत में ही मिलेगा।
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रो. सैफुद्दीन सोज ने मंत्रिमंडल विस्तार अथवा फेरबदल पर कुछ भी बोलने से इनकार करते हुए बताया कि उन्होंने सोनिया गांधी से मुलाकात कारगिल में शुरू हुई हवाई सेवा के मुद्दे पर की। इस दौरान उन्हाेंने सोनिया गांधी से नार्थ ईस्ट की तर्ज पर कारगिल के लोगों को भी हवाई सेवा के लिए सब्सिडी देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed