{"_id":"27-27629","slug":"Jammu-27629-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ाके की ठंड से अभी राहत नहीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ाके की ठंड से अभी राहत नहीं
Jammu
Updated Sat, 05 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। शहरवासियों को मौसम साफ रहने के बावजूद कड़ाके की ठंड से कोई राहत नहीं मिल पाई है। शुक्रवार को लोगों ने दिन का अधिकांश समय छतों पर ही गुजारा, लेकिन सूर्य ढलने के साथ ही ठंडी हवाओं ने भी अपना रंग दिखाया। पहाड़ों पर बर्फबारी से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटों में मौसम साफ रहेगा, लेकिन ठंड से कोई खास निजात नहीं मिलेगी।
शुक्रवार को दिन में धूप के कारण बाजारों में भी रौनक लौटी। लोगों ने जमकर खरीददारी की। मगर दिन में घंटों की बिजली कटौती से ठंड का ज्यादा अहसास हुआ। सूर्य ढलने के साथ शाम को शहर और आसपास के इलाकों में हल्का कोहरा छाया रहा। खासकर दोपहिया वाहन पर बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा था। शीतलहर जारी रहने से जम्मू का शुक्रवार दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री गिरकर 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान में भी दो डिग्री की गिरावट के साथ 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।