फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Young Woman Missing from Surat Found in Udhampur Commits Suicide in Jammu

सोशल मीडिया से परवान चढ़े प्यार का खौफनाक अंत: सूरत से लापता युवती उधमपुर में मिली, जम्मू में की खुदकुशी

Tue, 05 May 2026 12:45 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 05 May 2026 12:45 AM IST
सार

सोशल मीडिया (फेसबुक) पर परवान चढ़ी एक प्रेम कहानी का अंत बेहद दर्दनाक रहा। गुजरात के सूरत से अपने प्रेमी से मिलने जम्मू-कश्मीर पहुंची 23 वर्षीय युवती ने परिजन के साथ वापस लौटने के डर से निर्माणाधीन इमारत से छलांग लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

विज्ञापन
Young Woman Missing from Surat Found in Udhampur Commits Suicide in Jammu
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सोशल मीडिया (फेसबुक) पर परवान चढ़ी एक प्रेम कहानी का अंत बेहद दर्दनाक रहा। गुजरात के सूरत से अपने प्रेमी से मिलने जम्मू-कश्मीर पहुंची 23 वर्षीय युवती ने परिजन के साथ वापस लौटने के डर से निर्माणाधीन इमारत से छलांग लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। युवती शादीशुदा है और युवक उधमपुर का रहने वाला है। पुलिस ने युवती को उधमपुर में कहां से खोजा है, इस बारे में नहीं स्पष्ट नहीं किया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सूरत के एक कारोबारी परिवार की किरण कुमारी (23) बीते 20 अप्रैल को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। परिजन की शिकायत पर सूरत पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। इसमें युवती की मोबाइल लोकेशन जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में मिली। इसके बाद सूरत पुलिस की एक टीम युवती के पिता और मामा के साथ उसे वापस लेने के लिए उधमपुर पहुंची। यहां उसे खोज लिया गया।
विज्ञापन


युवती को लेकर उसके स्वजन पुलिस के साथ जम्मू पहुंचे। यहां उन्होंने सोमवार सुबह 11:30 बजे की फ्लाइट से सूरत लौटने का टिकट बुक किया था। रविवार रात करीब डेढ़ बजे से वे जम्मू के सतवारी इलाके में स्थित एयरपोर्ट के पास एक होटल में रुके थे। सोमवार तड़के करीब 4:30 बजे जब सभी सो रहे थे तभी किरण चुपके से होटल के कमरे से बाहर निकल गई। इसके बाद होटल के सामने एक निर्माणाधीन इमारत की ऊपरी मंजिल पर चढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वजन को देखते ही लगा दी छलांग
जैसे ही युवती के पिता, मामा और पुलिस को किरण के गायब होने का पता चला वे उसकी तलाश में बाहर निकले। युवती ने उन्हें अपनी ओर आते देख लिया। इसके बाद उसने बिल्डिंग से छलांग लगा दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल जम्मू ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस की जांच जारी
सतवारी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में बताया गया कि होटल से निकलकर किरण पास ही बन रहे एक निर्माणाधीन भवन में चली गई थी। तड़के अंधेरा होने के कारण उसका संतुलन बिगड़ गया और वह एक मंजिल नीचे सीधे जमीन पर आ गिरी। सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

डेढ़ साल पहले हुई थी शादी
किरण कुमारी की डेढ़ साल पहले सूरत में कारोबारी परिवार के युवक से शादी हुई थी। सूरत में उधमपुर का युवक काम करता था। दोनों में फेसबुक और इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती हो गई थी। दोस्ती कब प्यार में बदल गई, परिवार को जानकारी नहीं थी। जब वह अपने ससुराल से अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई और पुलिस जांच में राज खुला तो सभी दंग रह गए। इसके बाद स्वजन उसे लेने के लिए उधमपुर पहुंचे थे।

अहमदाबाद पुलिस को फेसबुक आईडी से मिला सुराग
किरण कुमारी सूरत के एक प्रतिष्ठित परिवार से थी। अचानक उसका घर से लापता होना किसी के समझ से परे था। गुमशुदगी दर्ज कर सूरत पुलिस ने परिवार से किरण के बारे में जानकारी जुटाई। मोबाइल की कॉल डिटेल और फेसबुक आइडी पर खास दोस्तों को शार्टलिस्ट किया। इसमें उधमपुर के एक युवक से चैटिंग और फोटो और वीडियो अधिक लाइक करने व कमेंट ने बरामदगी का रास्ता बनाया। कॉल डिटेल और मैसेज के आधार पर सूरत पुलिस उधमपुर से उसे बरामद कर लिया था।


पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया है। मृतक किरण के पिता और मामा का बयान दर्ज करके शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पिता के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले की अगली कार्रवाई की जाएगी। -जेपी सिंह, थाना प्रभारी सतवारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed