{"_id":"604dfe391836d4100a473fb8","slug":"wasim-rizvi-bjp-kashmir-unit-lodges-complaint-against-wasim-rizvi-accusing-him-of-hurting-sentiments","type":"story","status":"publish","title_hn":"वसीम रिजवी के खिलाफ भाजपा की कश्मीर इकाई ने दर्ज कराई शिकायत, भावनाओं को आहत करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वसीम रिजवी के खिलाफ भाजपा की कश्मीर इकाई ने दर्ज कराई शिकायत, भावनाओं को आहत करने का आरोप
Sun, 14 Mar 2021 05:44 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 14 Mar 2021 05:44 PM IST
विज्ञापन
वसीम रिजवी
- फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
भाजपा की कश्मीर इकाई ने शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी के खिलाफ श्रीनगर में शिकायत दर्ज कराई है। रिजवी पर मुस्लिम समुदाय की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है।भाजपा के मीडिया प्रभारी मंजूर भट ने कहा कि उन्होंने श्रीनगर के एसएसपी कार्यालय में वसीम रिजवी के खिलाफ कुरान विरोधी टिप्पणी के लिए शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पार्टी उन लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करेगी जो किसी भी समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत करने में शामिल हैं। किसी को भी किसी भी समुदाय या उनके पवित्र ग्रंथ के खिलाफ बोलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। मंजूर भट ने लोगों से सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।
विज्ञापन
उधर, वसीम रिजवी के खिलाफ श्रीनगर के प्रेस एन्क्लेव में भी सिविल सोसाइटी के सदस्यों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने टिप्पणी के लिए रिजवी को गिरफ्तार करने की मांग की। बता दें कि रिजवी ने हाल ही में सुप्रीम कोर्ट में पीआईएल दायर कर पवित्र क़ुरान की कुछ आयतों को जिहाद के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए उनमें संशोधन की मांग की है।
विज्ञापन