Leh-Ladakh: लद्दाख दौरे पर केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा, विकास कार्यों की समीक्षा
केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने लद्दाख दौरे के दौरान विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक नेताओं से मुलाकात की और केंद्र सरकार की विकास उपलब्धियों तथा क्षेत्रीय विकास योजनाओं पर प्रकाश डाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने नरेंद्र मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित राष्ट्रव्यापी जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत लद्दाख का दौरा किया।
अपने दौरे के दौरान मंत्री ने प्रमुख धार्मिक एवं सामाजिक नेताओं से मुलाकात की, जिनमें हिज एमिनेंस थिकसे खाम्पो रिनपोछे, हिज एमिनेंस द्रुकपा थुकसे रिनपोछे तथा पूर्व सांसद थुपस्तान छेवांग शामिल हैं। उन्होंने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया और संकल्प सम्मेलन में शामिल हुए, मीडिया से संवाद किया तथा महाबोधि इंटरनेशनल मेडिटेशन सेंटर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के उद्घाटन सत्र में भी भाग लिया।
विभिन्न कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए मंत्री मल्होत्रा ने केंद्र सरकार की विकास उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और लद्दाख में बुनियादी ढांचे, संपर्क सुविधा, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा तथा जनकल्याण के क्षेत्रों में हुए विकास का उल्लेख किया।
उन्होंने लेह के निकट एनएच-3 बाइपास परियोजना का निरीक्षण भी किया और चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उनके साथ भारतीय जनता पार्टी लद्दाख के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।