फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Youth protest averted due to police intervention

Udhampur News: पुलिस के हस्तक्षेप से टला युवाओं का प्रदर्शन

Sat, 06 Jul 2024 06:43 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Sat, 06 Jul 2024 06:43 AM IST
विज्ञापन
Youth protest averted due to police intervention
युवाओं को पुलिस स्टेशन में बुलाकर विस्तारपूर्वक जानकारी दी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। दरमाड़ी के शिव मंदिर में बीते शनिवार को हुई तोड़फोड़ के मामले में शुक्रवार को युवाओं की तरफ से किए जाने वाले प्रदर्शन को पुलिस ने हस्तक्षेप कर टाल दिया। इस बीच पुलिस अधिकारियों ने युवाओं को आश्वासन दिया कि मंदिर में हुई घटना की जांच में कोई ढिलाई नहीं बरती जा रही है। साथ ही जल्द आरोपियों के नामों का खुलासा किया जाएगा।

युवाओं के एक दल ने वीरवार शाम को बैठक कर शुक्रवार दोपहर को रोष रैली निकाल कर प्रदर्शन करने की रणनीति बनाई थी। इस पर देर शाम एसएचओ चमन गोरखा ने युवाओं को पुलिस स्टेशन में बुलाकर मामले में चल रही जांच के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। सभी को समझाया कि धरना प्रदर्शन करना जरूरी नहीं है। अरनास पुलिस हर पहलू पर ध्यान दे कर काम कर रही है। यह भी कहा कि प्रदर्शन या बंद करने से लोगों का ही नुकसान होगा। इसका ध्यान रखना होगा। इसके बाद शुक्रवार को कुछ युवा एसएसपी से मिले और उनसे बात की। शुक्रवार को अरनास व दरमाड़ी में युवाओं ने प्रदर्शन करने का मन बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed