{"_id":"6824ef9f85441b660402371a","slug":"youth-form-formed-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-123184-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: एनजीओ उधमपुर यूथ फोरम का शुभारंभ, युवाओं की आवाज उठाने का करेगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: एनजीओ उधमपुर यूथ फोरम का शुभारंभ, युवाओं की आवाज उठाने का करेगा काम
विज्ञापन
उधमपुर यूथ फोरम के स्थापना की जानकारी देते संस्थापक अक्षय ठाकुर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। युवा वर्ग की समस्याओं और मांगो को उजागर करने के उद्देश्य को लेकर बुधवार को उधमपुर यूथ फोरम नाम से एक युवा संगठन का आधिकारिक रूप से शुभारंभ किया गया।
इसके संस्थापक अक्षय ठाकुर ने बताया कि यह एक गैर सरकारी संगठन है जो युवाओं की सरकार के प्रति अपेक्षाओं, समस्याओं और उनकी शिकायतों को सरकार तक पहुंचाने के लिए एक मंच का काम करेगा तथा युवाओं की आवाज बनकर उभरेगा। नशाखोरी जैसी सामाजिक बुराइयों की चपेट में आ रहे युवाओं को बचाने के लिए जागरूकता अभियान चलाएगा और युवाओं को राजनीतिक जागरूकता प्रदान करेगा।
शराब के ठेके बंद करवाने, ड्रग्स पर रोक लगाने, शिक्षा व्यवस्था और हॉस्पिटल्स में चिकित्सा व्यवस्था को सुधारने की आवाज उठाने के साथ ही स्कूल और कॉलेज में छात्रों की समस्याओं को उजागर करने का काम भी करेगा। उन्होंने कहा कि आज उधमपुर युवा मंच (यूवाईएफ) नाम के इस संगठन का आधिकारिक शुभारंभ किया गया है। यह मंच उधमपुर जिले के युवाओं को नागरिक जागरूकता, नेतृत्व और परिवर्तन के लिए एकजुट करने, सशक्त बनाने और संगठित करने के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि जिला का कोई भी युवा इस संगठन से जुड़ सकता है और संगठित होकर अपने विचार रख सकता है।