फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Youth Flow in Chinab River

Udhampur News: चिनाब नदी में व्यक्ति ने लगाई छलांग, तलाश जारी

विज्ञापन
Youth Flow in Chinab River
चिनाब नदी में कूदा व्यक्ति बह गया, तलाशी अभियान शुरू, पुलिस
रामबन। बनिहाल का रहने वाले एक युवक ने रविवार दोपहर पुरानी जामिया मस्जिद के पास चिनाब नदी में छलांग लगा दी। उसका कुछ पता नहीं चला। तलाशी अभियान चलाया जा रहा है लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों की मानें तो पुलिस स्टेशन को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति चिनाब में कथित तौर पर कूद गया है। सूचना मिलते ही रामबन थाना के प्रभारी विक्रम परिहार, पुलिस अधिकारियों, एसडीआरएफ और सिविल क्यूआरटी कर्मियों के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और तलाशी अभियान शुरू किया। तलाशी अभियान के दौरान व्यक्ति का कोई सुराग नहीं मिला। हालांकि घटनास्थल से मोबाइल फोन बरामद हुआ है।
विज्ञापन

सत्यापन के बाद व्यक्ति की पहचान इदरीस अहमद बट (24) पुत्र अब्दुल हमीद बट निवासी रेलवे चौक बनिहाल के रूप में हुई है। चिनाब नदी का जलप्रवाह माैजूदा समय में उच्च स्तर पर है। थाना प्रभारी विक्रम परिहार ने कहा कि व्यक्ति की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed