{"_id":"ad80deabb5bc713bc648a78a200b7fa2","slug":"youth-drawn-in-water-dead-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले में बहने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले में बहने से युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर
Updated Thu, 05 Feb 2015 12:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव प्रिया के एक युवक की नाले में बहने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बीस वर्षीय राम रतन निवासी प्रिया मंगलवार को किसी काम से रामनगर आ रहा था। रास्ते में उसे नाला पार करना था।
विज्ञापन
नाला पार करते समय उसके हाथ से छाता छूट गया। जैसे ही वह छाते को पकड़ने की कोशिश करने लगा तो उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नाले में गिर गया। बारिश के कारण नाले में पानी का बहाव तेज था। बताया जाता है कि राम रतन के साथ एक अन्य लड़का भी था, जिसने बचाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुआ।
विज्ञापन
घटना की खबर पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ युवक को खोजना शुरू किया। बुधवार को राम रतन के शव को नाले से खोजा जा सका। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन