फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Youth Burn in Mysterious Circumstances

Udhampur News: बुरी तरह झुलसी हालत में मिला युवक, मां ने लगाई न्याय की गुहार

विज्ञापन
Youth Burn in Mysterious Circumstances
उधमपुर। पुलिस को जानकारी देते झुलसे युवक की मां और भाई: व्हाटसएप
- 90 प्रतिशत तक जल चुका युवक, जम्मू जीएमसी में वेंटिलेटर पर, हालत बहुत गंभीर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। शहर के तिरछी गंडाला की ओर जाने वाले सड़क मार्ग पर पड़ते जीरो मोड़ पर सोमवार तड़के सैर करने के लिए आए लोगों ने संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक को बुरी तरह झुलसी हालत में देखा। उन्होंने फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने युवक को इलाज के लिए जीएमसी अस्पताल पहुंचाया। वहां पर डाॅक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने युवक के परिजन को भी इसकी सूचना दे दी है।
अस्पताल पहुंची युवक की मां संतोष शर्मा ने बताया कि उनके बेटे का नाम रमन शर्मा है और उसकी उम्र 22 साल है। वह कोटली वाला के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि उनका बेटा राजस्थान में निजी कंपनी में काम करता है। एक सप्ताह पहले ही वह घर आया था। उन्होंने बताया कि रात को साढ़े दस बजे उनका बेटा घर से निकला था। इसके बाद वह सारी रात बेटे को फोन करती रहीं लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। उन्होंने बताया कि उनका बेटा किसी लड़की के साथ बात करता था।
विज्ञापन

उन्होंने उसे कई बार इसके लिए मना किया लेकिन वह नहीं समझा। उन्होंने बताया कि रात को उन्हें उसी लड़की की बहन ने फोन कर बताया कि आपका बेटा सड़क पर है और उसे मारने के लिए मोहल्ले के लड़के पीछे लगे हुए हैं जिसमें उसका भाई भी है। आप अपने लड़के को समझा दो ओर हम अपनी बहन को भी समझा देंगे। उसके बाद में वह सारी रात बेटे को फोन करती रहीं लेकिन उसने उनका फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह छह बजे उन्हें पुलिस की ओर से फोन कर जीएमसी अस्पताल में आने को कहा गया। जैसे ही वह अस्पताल पहुंचीं तो बेटे की गंभीर हालत को देखकर घबरा गईं। उसने बताया कि जिस जगह से उनका लड़का गंभीर अवस्था में मिला है वहां पर एक पांच लीटर की प्लास्टिक की गैलन और उसका मोबाइल मिला है। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि जिसने भी उनके बेटे के साथ यह किया है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
युवक के सोशल मीडिया अकाउंट पर मिला वीडियो







संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसे युवक के सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो मिला है। इसमें पीड़ित युवक कह रहा है कि प्रेमिका के घरवालों उसे बहुत तंग करते हैं। प्रेमिका के साथ उसका व्यवहार अच्छा नहीं है। इस बारे में प्रेमिका ने उसे कई बार रो-रो कर बताया। अपनी प्रेमिका के इस दुख से दुखी होकर मैं अपनी जिंदगी को खत्म करने जा रहा हूं। इसके जिम्मेदार लड़की के परिजन हैं। वह चाहता है कि उसकी प्रेमिका को हो रहे अत्याचार से छुटकारा दिलाया जाए। कुछ ही मिनटोंं के बाद सोशल मीडिया से यह वीडियो डिलीट कर दिया गया। माना जा रहा है कि घटना के पहले यह वीडियो अपलोड किए गए थे।


पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच चल रही है। अभी कुछ भी कह पाना मुश्किल है। जैसे ही जांच पूरी होगी तो ही इस मामले के बारे में स्थिति साफ कर दी जाएगी। -प्रहलाद शर्मा, डीएसपी हेडक्वार्टर

--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed