{"_id":"1d361a9d31431c79cbef24988085a9be","slug":"youth-arrested-from-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोलीकांड मामले में जम्मू में छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोलीकांड मामले में जम्मू में छापेमारी
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
Updated Tue, 30 Sep 2014 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो महीने पहले उधमपुर के धार रोड पर राकी गुप्ता पर गोली चलाए जाने के मामले में पुलिस ने जम्मू के एक गन विक्रेता के बेटे को पूछताछ के लिए पकड़ा है। पुलिस के अनुसार गोली में प्रयोग की गई पिस्तौल के लाइसेंस की जानकारी के लिए जम्मू से एक युवक को पकड़ा है। फिलहाल उसे हिरासत में नहीं लिया गया है। पूछताछ के लिए उसे उधमपुर लाया गया है।
उधमपुर पुलिस के दो सब इंसपेक्टर सोमवार को जम्मू के एक गन हाउस पहुंचे। गन हाउस का रिकार्ड सीज किया और लाइसेंस के बारे में जानकारी हासिल की। लाइसेंस और पिस्तौल कहां से ली गई, इसकी जानकारी के लिए गन हाउस के मालिक के बेटे को पूछताछ के लिए साथ ले आई।
दो महीने पहले धार रोड पर रंजिश के चलते सुशांत शर्मा ने अपने साथियों के साथ मिल कर एक व्यापारी रॉकी गुप्ता पर तीन गोलियां चलाई थीं। शाम के समय चाय की दुकान पर हुई इस घटना में रॉकी को दो गोलियां लगी थीं, लेकिन वह बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन
इस मामले में पुलिस ने एक सप्ताह में ही आरोपियों को पकड़ लिया था। पूरे मामले की जांच के लिए पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया। एसपी खलील पोसवाल के अनुसार पिस्तौल और लाइसेंस की पूरी जानकारी के लिए जम्मू से युवक को पूछताछ के लिए उधमपुर लाया गया है। उसके खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं है।