{"_id":"6a174ee13ac1ae78b3034ac7","slug":"young-woman-drowns-in-tawi-river-in-samaroli-area-after-slipping-diesyoung-woman-drowns-in-tawi-river-in-samaroli-area-after-slipping-dies-udhampur-news-c-202-1-udh1011-136442-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: समरोली क्षेत्र में पैर फिसलने से तवी नदी में डूबी युवती, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: समरोली क्षेत्र में पैर फिसलने से तवी नदी में डूबी युवती, मौत
Thu, 28 May 2026 01:36 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Thu, 28 May 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्जूज एजेंसी
उधमपुर। जिले के समरोली इलाके में तोल्डी नाले के पास तवी नदी में डूबने से एक 22 वर्षीय युवती की दर्दनाक मौत हो गई। इस दुखद हादसे के बाद से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक युवती की पहचान बांत निवासी बिट्टा सिंह की बेटी नीता देवी (22) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, नीता देवी हमेशा की तरह अपने मवेशियों को पानी पिलाने के लिए तवी नदी के किनारे गई हुई थीं। इसी दौरान अचानक नदी के किनारे उनका पैर फिसल गया और वह संतुलन खोकर सीधे गहरे पानी में जा गिरीं। वहां आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने उन्हें डूबते देखा तो बचाने का प्रयास किया, लेकिन पानी का बहाव तेज होने और नदी की गहराई ज्यादा होने से वे उसे सुरक्षित बाहर नहीं निकाल सके।
घटना की सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को दी गई। हादसे की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम के साथ एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें तुरंत राहत सामग्री के साथ मौके पर पहुंचीं। बचाव दलों ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से नदी में संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कड़ी मशक्कत और खोजबीन के बाद अंततः युवती का शव नदी के गहरे हिस्से से बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी और पोस्टमार्टम प्रक्रिया के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है।