{"_id":"69a9e53ac05e59fda30aa6a3","slug":"workshop-jammu-college-udhampur-news-c-309-1-sjam1002-103185-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: देश की आर्थिक संरचना को सुदृढ़ बनाती है नवाचार आधारित उद्यमिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: देश की आर्थिक संरचना को सुदृढ़ बनाती है नवाचार आधारित उद्यमिता
विज्ञापन
कटड़ा। एसएमवीडीयू के टेक्नोलॉजी बिजनेस इनक्यूबेशन सेंटर (टीबीआईसी) के सीईओ डॉ. संजय मोहन ने गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी जम्मू में आयोजित कार्यशाला के दौरान नवाचार और स्टार्टअप इकोसिस्टम विषय पर आमंत्रित व्याख्यान दिया।
यह कार्यशाला डिजाइन थिंकिंग, क्रिटिकल थिंकिंग एवं इनोवेशन विषय पर की गई। इसका उद्देश्य युवा इंजीनियरों में उद्यमशीलता की भावना को प्रोत्साहित करना था। डॉ. मोहन ने कहा कि नवाचार आधारित उद्यमिता देश की आर्थिक और सामाजिक संरचना को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने बताया कि सशक्त स्टार्टअप इकोसिस्टम रचनात्मकता, अंतर्विषयक सहयोग, प्रौद्योगिकी के व्यावसायीकरण और रोजगार सृजन को बढ़ावा देता है।
उन्होंने केंद्र सरकार की प्रमुख पहल जैसे स्टार्टअप इंडिया और अटल इनोवेशन मिशन का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं ने उभरते उद्यमियों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया है। इसके अलावा उन्होंने जम्मू-कश्मीर सरकार द्वारा हाल ही में शुरू की गई मिशन युवा योजना की भी जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि यह योजना युवाओं को वित्तीय सहायता, मार्गदर्शन, कौशल विकास और उद्यम स्थापना के अवसर प्रदान कर सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। डॉ. मोहन ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे इन योजनाओं का लाभ उठाकर अपने नवाचारी विचारों को सफल और विस्तृत उद्यमों में परिवर्तित करें।
उन्होंने उद्यमियों को राष्ट्र निर्माण का शिल्पकार बताते हुए कहा कि वे न केवल रोजगार सृजित करते हैं, बल्कि समाज की ज्वलंत समस्याओं का समाधान भी नवीन और टिकाऊ उपायों के माध्यम से करते हैं। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। संवाद