{"_id":"ddee92f90f147abf83b5743d2e02382f","slug":"workers-performance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराय के लिए मजदूरों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराय के लिए मजदूरों ने किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
Updated Sun, 08 Mar 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में मजूदरों के लिए सराय व शेड बनाने और अन्य कई लंबित मांगों को लेकर मजदूर दस्तकार यूनियन ने विश्वकर्मा मंदिर के बाहर राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। मजदूरों का कहना था कि कई बार अपनी मांगों को सरकार के सामने रख चुके हैं, लेकिन किसी ने भी इनकी तरफ ध्यान नहीं दिया है।
विज्ञापन
जिला प्रधान दर्शन कुमार के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के दौरान प्रदेश महासचिव शशि सियाल विशेष तौर पर मौजूद थे। इस अवसर पर लखविंद्र सिंह, बांके लाल, करतार सिंह, जगतार सिंह और अन्य कई सदस्यों ने बताया कि कई वर्षों से सरकार से मजदूरों के लिए शहर में सराय और मजदूर शेड बनाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
लेकिन इस मांग की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सराय नहीं होने के कारण मजदूरों को रात गुजारने के लिए दिहाड़ी का काफी हिस्सा खर्च करना पड़ता है। मजदूरों के लिए बीपीएल राशन कार्ड भी नहीं बनाए जा रहे हैं। बीपीएल राशन कार्ड की सुविधा नहीं मिलने से आर्थिक परेशानियां दिन ब दिन बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
साठ वर्ष से ज्यादा उम्र के मजदूरों को पेंशन का भी लाभ नहीं दिया जा रहा है। कई बार सरकार से अपील है कि मजदूर के परिवार के सदस्यों को निशुल्क शिक्षा और इलाज की सुविधा दी जाए। लेकिन कोई इन मांगों को गंभीरता से लेता ही नहीं है। इसलिए प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने नई सरकार से मांग है कि मांगों को गंभीरता से लिया जाए।