{"_id":"4c5909da1913fbebdbd2f70aeff92c70","slug":"workers-freed-in-pressure-head-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबाव में मजदूरों के प्रधान को रिहा किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबाव में मजदूरों के प्रधान को रिहा किया
ब्यूरो/अमर उजाला, बटोत
Updated Mon, 22 Sep 2014 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिनैनी-नाशरी टनल के काम में लगे मजदूरों के दबाव में आखिर पुलिस प्रशासन झुका। शनिवार की देर रात हिरासत में लिए गए श्रमिकों के प्रधान को रिहा कर दिया गया। उसके बाद श्रमिकों ने सोमवार से फिर काम पर लौट आने की घोषणा की।
दरअसल, गिरफ्तार श्रमिक नेता को छोड़ने की मांग पर मजदूरों ने हड़ताल कर थाने के आगे धरना-प्रदर्शन पर बैठ गए थे। गौरतलब है कि टनल का निर्माण करवा रही कंपनी द्वारा दर्ज करवाए गए मामले के आधार पर पुलिस ने नाशरी साइट पर मजदूरों का नेतृत्व करने वाले प्रधान राशिद मलिक, मशकूर अहमद और मुल्ख राज को पिछले दिनों बटोत पुलिस ने हिरासत में ले लिया था।
काफी प्रयास के बाद जब उन्हें पुलिस ने नहीं छोड़ा तो श्रमिकों ने कड़ा रुख अख्तियार किया। शनिवार को सभी ने काम छोड़ हड़ताल कर बटोत थाने पर पहुंचे और थाने के बाहर पुलिस प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
दिन भर चले ड्रामे के बाद आखिर मामले को गरमाता देख शनिवार देर रात को गिरफ्तार किए गए मजदूर नेता को रिहा कर दिया गया। उसके बाद श्रमिकों ने भी सोमवार से काम पर लौटने की बात कही।