{"_id":"30abc4d7f3a37584ce26e3c862a652e0","slug":"woman-crushed-by-bus-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस बैक करते समय महिला को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस बैक करते समय महिला को कुचला, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला,उधमपुर
Updated Thu, 13 Nov 2014 10:25 AM IST
विज्ञापन
रामनगर रामनगर के बस अड्डे पर बुधवार को एक बस चालक की गलती से एक महिला वाहन के नीचे आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
इस हादसे में दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं। मृतक महिला शंकरी देवी पत्नी सरनो जोफड की रहने वाली थी। घायलों में गोपाल पुत्र कृष्णलाल, निवासी रांग तथा सुनीता देवी पत्नी मुल्खराज निवासी सुनेतर के नाम शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार शंकरी देवी तथा अन्य लोग एक रैली में भाग लेने के लिए रामनगर आए थे। जैसे ही रैली समाप्त हुई वे रामनगर बस अड्डे बस के इंतजार में खडे़ थे।
विज्ञापन
बस अड्डे पर एक बस चालक द्वारा वाहन को पीछे करने पर शंकरी देवी तथा अन्य दो लोग उसकी चपेट में आ गए। इस हादसे में शंकरी देवी की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन
12 वर्षीय गोपाल को एक व्यक्ति ने पीछे खींच लिया नहीं तो वह भी बस की चपेट में आ सकता था। घायलों को तुरंत रामनगर के उप जिला अस्पताल में पहुंचाया गया, जबकि शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया। पुलिस ने बस को जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है।