फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   With the increase in the crowd in the markets, the rules are being flouted

बाजारों में भीड़ बढ़ने के साथ उड़ रहीं नियमों की धज्जियां

विज्ञापन
With the increase in the crowd in the markets, the rules are being flouted
उधमपुर। अनलॉक प्रक्रिया में मिली छूट के बीच नगर के बाजारों में आने वाले लोग अब कोविड नियमों की जमकर अनदेखी कर रहे हैं। रोजाना बाजारों में लोगों के पहुंचने से रौनक बढ़ने लगी है। इससे कारोबारियों के चेहरे खिल उठे हैं वहीं, लगातार हो रही नियमों की अनदेखी ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन

दुकानदार भी कोरोना नियमों के पालन में कोई खास दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। वीरवार को सुबह से लेकर शाम तक नगर के बाजार ग्राहकों से गुलजार रहे। मुखर्जी बाजार में कपडे़, जूते-चप्पलों सहित मनियारी की दुकानों पर महिलाओं और युवतियों की भीड़ उमडी रही। दोपहर के समय दुकानों के अंदर और बाहर महिलाओं का जमावड़ा लगा रहा।
विज्ञापन

इस दौरान सामाजिक दूरी के नियम की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं। नगर के कोर्ट रोड, दब्बड़ चौक, बस स्टैंड व सिटी लाइट क्षेत्र के आसपास भी लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। जहां अधिकतर लोग कोरोना नियमों के प्रति जमकर लापरवाही बरतते नजर आए। बुधवार की तरह वीरवार को सुबह नौ बजे बाजार खुलने के साथ ही लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था। दिन बढ़ने के साथ ग्राहकों की संख्या में भी बढ़ोतरी होती चली गई। बाजार में वीरवार को रोस्टर के मुताबिक रेडीमेड गारमेंटस, कपडे़, दर्जी, बूटीक, फुटवियर, कास्मेटिक, ज्वैलरी, खिलौने, गिफ्ट, ड्राई क्लीन, हैंडलूम, फोटो स्टेट और फर्नीशर की दुकानें सुबह नौ से पांच बजे तक खुलीं। इसके साथ बाजार में रेहड़ी-फड़ी पर भी कपड़े, जूते व अन्य सामान बिकता नजर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed