फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   winter corniwal

पारंपरिक तलवार नृत्य ने मोहा पर्यटकों का मन

विज्ञापन
winter corniwal
भद्रवाह में विंटर कार्निवल के अंतिम दिन कार्यक्रम पेश करते कलाकार - फोटो : UDHAMPUR
भद्रवाह। तीन दिवसीय विंटर कार्निवाल का भद्रवाह में सफलता पूर्वक रविवार को समापन हुआ। महोत्सव का आयोजन जिला प्रशासन ने भद्रवाह विकास प्राधिकरण, सेना और जवाहर पर्वतारोहण संस्थान के सहयोग से केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के निर्देशों पर सांसद खेल स्पर्धा के तहत किया था।
विज्ञापन

उत्सव के तीन दिनों में स्थानीय लोगों और पर्यटकों की भारी भागीदारी देखी गई। इसने भद्रवाह घाटी, विशेष रूप से जय घाटी की प्राकृतिक सुंदरता को प्रदर्शित किया। पूरा कार्निवाल उपायुक्त विकास शर्मा की देखरेख में आयोजित किया गया, और एडीसी भद्रवाह चौधरी दिल मीर, सीईओ भद्रवाह विकास प्राधिकरण नवदीप वजीर, सीओ 4आरआर और जवाहर इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग ने इसका प्रबंधन किया।
विज्ञापन

कार्निवाल के समापन पर डीसी ने कहा कि यह आयोजन न केवल पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि भद्रवाह को एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में बढ़ावा देता है। उम्मीद है कि फिल्म उद्योग, जो पहले से ही भद्रवाह को पसंदीदा शूटिंग स्थान के रूप में ले चुका है, क्षेत्र को और अधिक विशेषाधिकार प्रदान कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विश्व स्तरीय सुविधाओं की स्थापना के लिए क्षेत्र के पर्यटन स्थलों को बोर्ड पर लिया जाएगा, ताकि आगंतुकों को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े। तीन दिवसीय विंटर कार्निवाल के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, आदिवासी समुदाय के स्थानीय लोगों की ओर से प्रस्तुत स्थानीय नृत्य, पारंपरिक तलवार और छड़ी नृत्य, जोरबिंग बॉल, स्कीइंग, स्लेजिंग, स्नो रोपिंग, बलून शूटिंग, लोक नृत्य, कुद नृत्य और लद्दाखी नृत्य ने लोगों का मन मोह लिया।

भद्रवाह में विंटर कार्निवल के अंतिम दिन कार्यक्रम पेश करते कलाकार

भद्रवाह में विंटर कार्निवल के अंतिम दिन कार्यक्रम पेश करते कलाकार- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed