फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Will not be tolerated in development work

विकास कार्यों में कोताही नहीं होगी बर्दाश्त

विज्ञापन
Will not be tolerated in development work
किश्तवाड़। डीसी अशोक कुमार शर्मा ने सोमवार को ठाकराई और मुगल मैदान ब्लॉक का दौरा कर जारी विकास कार्यों पर प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान अधिकारियों को कार्य समय पर सही गुणवत्ता से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने दरबदान और ठाकराई पंचायत में नुसिल नाले पर पुल निर्माण और मिडिल स्कूल दरबदान में जारी कार्यों का निरीक्षण किया। बीडीओ को विकास संबंधी कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। पंचायत रहथल में पुल के मरम्मत कार्य का भी निरीक्षण किया। बीडीओ ने बताया कि आरडीडी द्वारा 2.50 लाख रुपये की अनुमानित लागत के साथ पुल की मरम्मत की गई है। डीसी ने बीडीओ मुगल मैदान को तीन दिन के भीतर ईदगाह, राहथल को जोड़ने वाले पुल का एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए। वहीं, ब्वॉयज मिडिल स्कूल दरबदान, ठाकराई में औचक निरीक्षण कर सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान स्कूल स्टाफ के हाजिरी रजिस्टर की भी जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed