फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Where is the 56-inch chest of the Prime Minister

अब कहां गया प्रधानमंत्री का 56 इंच का सीना

Tue, 05 Jan 2016 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चिनैनी
ब्यूरो/अमर उजाला, चिनैनी Updated Tue, 05 Jan 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
Where is the 56-inch chest of the Prime Minister

भाजपा ने झूठे वायदे कर देश की जनता को गुमराह करने की मुहिम चलाई। उस मुहिम के बाद अब केंद्र सरकार 18 माह में ही जनता का विश्वास खो चुकी है। महंगाई आसमान छू रही है। 56 इंच सीने वाले पीएम बिना बुलाए पाकिस्तान चले गए।

विज्ञापन


उसके बदले में नए साल पर पाकिस्तान ने पठानकोट में बड़े आतंकी हमले का तोहफा दिया। यह बातें सोमवार को चिनैनी के मुख्य बस स्टैंड पर रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीए मीर ने कही।
विज्ञापन


मीर ने भाजपा और पीडीपी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि चुनाव से पहले दोनों पार्टियां एक-दूसरे पर बसरते थे। बाद में इन्हीं दोनों पार्टियों ने जनता के धोखा किया। रियासत में सरकार दिखती ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार वेंटीलेटर पर है। उन्होंने कहा कि 70 साल में देश की काफी तरक्की कांग्रेस ने करवाई थी, लेकिन भाजपा, विश्व हिंदू परिषद, आरएसएस ने झूठ का बिगुल बजाकर लोगों को गुमराह किया। आज महंगाई आसमान छू रही है।

अच्छे दिन के वादे करने की बात हवा हो गई। 15 लाख रुपये हर जनता के बैंक खाते की में डालने की बात करने वाली केंद्र सरकार जनता को एक पैसे नहीं दे पाई है। मीर ने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी ने रिजर्वेशन पालिसी एक्ट पास किया था, लेकिन मौजूदा गठबंधन सरकार ने कोर्ट के माध्यम से रिजर्वेशन पालिसी को खत्म कर दिया।

उन्होंने पठानकोट हमले की निंदा करते हुए कहा कि पीएम ने पहले देश को पड़ोसी मुल्क और पिछली सरकारों के खिलाफ  उकसाया। भारत-पाकिस्तान बातचीत पर कहा कि इसमें खलल नहीं पड़नी चाहिए। क्योंकि बातचीत के अलावा मसले सुलझाने के लिए और कोई रास्ता नहीं है।

अच्छे दिन नहीं पुराने दिन वापस ला दो
पूर्व मंत्री शाम लाल शर्मा ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अच्छे नहीं पुराने दिन ही वापस ला दो। कांग्रेस की सरकार में दालों के रेट 50 रुपये से भी कम थे, मगर अब सौ रुपये किलो से ज्यादा दालों की कीमतें हैं। सरकारी राशन लोगों को नहीं मिल रहा। अस्पताल में डाक्टर की कमी है।


विंटर डिग्री कालेज नहीं खुल सका जोकि उनकी सरकार में मंजूर हो चुका था। उन्होंने लोगों से पंचायत और म्युनसिपल कमेटी के चुनावों में कांग्रेस को मजबूत बनाने की अपील की। पूर्व विधायक कृष्ण चंद्र भगत ने भी केंद्र और राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed