फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Wheel chairs, crutches were distributed to the needy

जरूरतमंदों को व्हील चेयर, बैसाखी बांटे गए

विज्ञापन
Wheel chairs, crutches were distributed to the needy
चिनैनी। पंचायत नगुलता बी में वीरवार को समाज कल्याण विभाग की ओर से शिविर लगाया गया। इस दौरान सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई साथ ही जरूरतमंदों को व्हील चेयर व बैसाखी भी बांटी गई।
विज्ञापन

शिविर में पंचायत नगुलता ए, नगुलता बी तथा कोलासर के पंचायत प्रतिनिधि व लोग मौजूद रहे। लोगों को बताया गया कि जो लोग पेंशन ले रहे हैं यदि उन्होंने आधार कार्ड लिंक नहीं करवाया है तो जल्द करवाएं। साथ ही नए पेंशनरों के फार्म मौके पर भरे गए और जिन लोगों की बैंक की पासबुक पर पीपीओ नंबर नही लगा था, उनपर नंबर लगाया गया। इसके अलावा लोगों को पेंशन योजना, बीपीएल वालों के लिए विवाह योजना, विधवा व अन्य सरकारी योजनाओं के बारे में शिविर में बताया गया। साथ ही योजनाओं का लाभ लेने को कहा गया। वहीं इस दौरान जरूरतमंदों को व्हील चेयर, बैसाखी व स्कूली बच्चों को स्कूल बैग भी मौके पर बांटे गए। इस मौके पर एसडीएम चिनैनी परवेज अहमद नायक मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। समाज कल्याण विभाग की अधिकारी नरगिस भी मौके पर उपस्थित रही। इस शिविर में समाज कल्याण विभाग की टीएसडब्ल्यूओ नरगिस, सरपंच पवन कुमार, सरपंच रमेश अत्री, सरपंच छज्जू राम व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed