फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Wet pitch of Rajaram Singh ground became a problem, match could not be held

Udhampur News: राजाराम सिंह मैदान की गीली पिच बनी परेशानी, नहीं हो सका मैच

Wed, 05 Mar 2025 01:24 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Wed, 05 Mar 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Wet pitch of Rajaram Singh ground became a problem, match could not be held
राजाराम सिंह मैदान में क्रिकेट पिच को ठीक करते यूथ सर्विस एंड स्पोर्ट्स के कर्मचारी।  संवाद - फोटो : ramnagar
बारिश होने के कारण तीन दिन से रुकी है पांच दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता
विज्ञापन

रामनगर। रामनगर कस्बे के राजा राम सिंह मैदान में पिच गीली होने के कारण रामनगर क्रिकेट लीग प्रतियोगिता बुधवार को तीसरे दिन भी नहीं हो सकी। हालांकि यूथ सर्विस एंड स्पोर्ट्स विभाग ने मैदान में जाकर पिच को ठीक करने का कार्य शुरू किया।
रामनगर अथॉरिटी की ओर से आयोजित 15 दिवसीय क्रिकेट लीग की शुरुआत रविवार को हुई थी, लेकिन सोमवार को बारिश के कारण मुकाबले नहीं हो सके। मंगलवार को मौसम साफ रहा, लेकिन पिच गीली होने के कारण खेल संभव नहीं हुआ। मंगलवार सुबह से ही विभाग के कर्मचारियों ने पिच को ठीक करने का कार्य शुरू किया और दो घंटे की मेहनत के बाद पिच खेलने योग्य बनाई गई।
विज्ञापन

लीग के सदस्य एडवोकेट अनूप सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता लेदर बॉल से खेली जा रही है। बारिश के कारण सोमवार को मुकाबले रद्द करने पड़े, जबकि मंगलवार को गीली पिच ने खेल में बाधा डाली। मंगलवार सुबह 10 से 12 बजे तक यूथ सर्विस एंड स्पोर्ट्स विभाग के कर्मचारियों ने मैदान में पिच को सुखाने का प्रयास किया, जिसके बाद पिच खेलने योग्य हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेदांता बनाम आरसीबी मुकाबला आज
अगर बुधवार को मौसम साफ रहता है और बारिश नहीं होती, तो वेदांता क्रिकेट क्लब और आरसीबी क्रिकेट क्लब के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच सुबह 11 बजे से शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed