फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   weekend lockdown

देविकानगरी का बाजार सप्ताहांत पाबंदियों में भी रहा गुलजार, दिनभर चला कारोबार

विज्ञापन
weekend lockdown
उधमपुर: पूरी तरह खुला रहा उधमपुर का बाजार - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। देविकानगरी के बाजार में शनिवार को सप्ताहांत पाबंदियां लागू नहीं हुईं। इस बारे में प्रशासन या व्यापार मंडल ने कोई अग्रिम सूचना जारी नहीं की थी। इसलिए, दुकानदारों ने प्रतिदिन की तरह दुकानें खोलीं, और काम किया।
विज्ञापन

प्रशासन व पुलिस ने भी किसी दुकानदार को दुकानें बंद करने के लिए मजबूर नहीं किया। दोपहर को प्रशासन की व्यापार मंडल और चैंबर ऑफ कॉमर्स के साथ बैठक हुई। इसमें सभी ने मिलकर निर्णय लिया कि रविवार को बाजार पूरी तरह बंद रखा जाएगा। लेकिन, सोमवार को बाजार नियमित खुला रखा जाएगा।
विज्ञापन

सरकार करीब एक महीने से शनिवार व रविवार को सप्ताहांत पाबंदियां लगा रही है। लेकिन, उधमपुर में इसको पूरी तरह लागू नहीं किया जा रहा। उधमपुर में सप्ताह में केवल एक दिन ही दुकानों को बंद रखा जा रहा है। पिछले सप्ताह बार बार बयान बदलने पर दुकानदारों ने व्यापार मंडल के प्रति रोष प्रकट किया था। इसलिए, इस सप्ताह व्यापार मंडल ने भी बाजार को बंद और खुला रखने को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, प्रशासन ने भी कोई आदेश जारी नहीं किया। इसलिए, दुकानदारों ने शुक्रवार को प्रतिदिन की तरह दुकानों को खोला, और काम किया। इन दुकानदारों को दुकानें खोलने से किसी ने नहीं रोका। पुलिस व प्रशासन ने बाजार का निरीक्षण किया, लेकिन किसी को दुकानें बंद करने को नहीं कहा। बाजार में प्रतिदिन की तरह लोग खरीदारी करने भी पहुंचे।

हालांकि, दोपहर को व्यापार मंडल और चैंबर ऑफ कॉमर्स की प्रशासन के साथ बैठक हुई। इसमें सभी ने निर्णय लिया कि रविवार को जिले में सभी बाजार बंद रहेंगे। केवल दूध, फल, सब्जी, दवाई और ढाबे ही खुले रहेंगे। पुलिस व प्रशासन लोगों के अकारण बाहर निकलने पर पाबंदी लगाएगा। वहीं, सोमवार को नागा के दिन बाजार खुला रहेगा। दुकानदार बिना किसी परेशानी के काम कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed