फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   weekend lockdown

दोपहर दो बजते ही गैरजरूरी आवाजाही पर लगाई रोक

विज्ञापन
weekend lockdown
उधमपुर: शुक्रवार को 2:00 बजे के बाद पुलिस द्वारा बिना बजा घूमने वालों से पूछताछ की गई. - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। सरकार की तरफ से जारी आदेशानुसार इस बार भी उधमपुर में पुलिस ने दोपहर दो बजे के बाद गैर जरूरी आवाजाही और सेवाओं पर रोक लगाई। हालांकि, इस दौरान पुलिस ने किसी दुकान को बंद नहीं करवाया।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण का प्रकोप बढ़ने पर सरकार ने लगातार तीसरे सप्ताह गैर जरूरी आवाजाही पर रोक लगाई है। पहले सप्ताह में उधमपुर में रविवार को सख्ती की गई थी। वहीं, दूसरे सप्ताह शुक्रवार, शनिवार और रविवार को बाजार को खुला रखा गया था। इस बार भी व्यापार मंडल और चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दुकानों को बंद नहीं किया, और न ही पुलिस ने बंद करवाया।
विज्ञापन

दोपहर दो बजे पुलिस ने गैर जरूरी आवाजाही पर रोक लगाना शुरू किया था। सुभाष चौक, सलाथिया चौक व अन्य कई स्थानों पर तारबंदी कर पुलिस ने बाजार की ओर जाने पर रोक लगा दी। इसके बाद जब लोग बाजार पहुंचे तो पुलिस ने इनसे बाजार आने का कारण पूछ। सही कारण होने पर लोगों को बाजार जाने की अनुमति दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई लोग अकारण बाजार जा रहे थे। पुलिस ने ऐसे लोगों को चेतावनी देकर वापस भेज दिया। कई लोगों को बिना मास्क के घूमते भी देखा गया। इनको पकड़ कर जुर्माना वसूला गया। इसी तरह गोल मार्केट इलाके में भी पुलिस ने नाका लगाकर लोगों से पूछताछ की। पुलिस का कहना था कि अब रविवार को शाम तक गैर जरूरी आवाजाही पर रोक लगा कर रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed