फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   weekend lockdown

सप्ताहांत पाबंदियों के बीच खुले रहेंगे शहर के बाजार

विज्ञापन
weekend lockdown
उधमपुर: 2:00 बजे के बाद खुले हुए बाजार का दृश्य. - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। शहर में इस सप्ताह भी सप्ताहांत पाबंदियां नहीं रहेंगी। बाजार प्रतिदिन की भांति खुले रहेंगे। हालांकि, गैरजरूरी आवाजाही पर रोक रहेगी। यह सूचना चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रधान शाम स्वरूप कल्सोत्रा और व्यापार मंडल के प्रधान जितेंद्र वरमानी ने दी।
विज्ञापन

दोपहर दो बजे के बाद दुकानें खुलेंगी, या बंद हो जाएंगी। इसको लेकर शहरवासियों में सुबह से ही असमंजस थी। इसको लेकर न तो प्रशासन ने कोई आदेश जारी किया था, और न ही व्यापारियों ने कोई जानकारी दी थी। दोपहर को चैंबर ऑफ कॉमर्स का शिष्टमंडल उपायुक्त इंदु कंवल चिब से मिला, और अगले आदेश को लेकर जानकारी ली।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि सरकार के आदेशानुसार शुक्रवार दोपहर दो बजे से सोमवार सुबह छह बजे तक केवल गैरजरूरी आवाजाही पर रोक लगाई गई है। अब तक दुकानों को बंद करवाने को लेकर कोई आदेश नहीं है। प्रशासन की तरफ से दोपहर दो बजे के बाद गैरजरूरी आवाजाही पर रोक लगाने को लेकर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के बाद शिष्टमंडल ने जानकारी दी कि गैरजरूरी आवाजाही पर लगाए प्रतिबंध के आदेशानुसार शनिवार व रविवार को शहर में कोई दुकान बंद नहीं होगी। हालांकि, इस दौरान गैरजरूरी आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा। व्यापार मंडल व चैंबर ऑफ कॉमर्स ने अपील की है कि सोमवार सुबह तक कोई भी अकारण घरों से बाहर न निकले। बाजार में भीड़ न लगाएं। केवल जरूरी सेवाओं के लिए ही घरों से बाहर निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed