फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   weather udhampur jammu kashmir

उमस भरी गर्मी ने दिनभर लोगों को किया परेशान

विज्ञापन
weather udhampur jammu kashmir
उधमपुर में छाए बादल। - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। दिन की शुरुआत सुहाने मौसम के साथ ही आसमान में छाए घने बादलों व हल्की फुहार के साथ हुई। दिन के बढ़ते क्रम के साथ-साथ आसमान में छाए बादल भी धीरे छंटते चले गए और तेज धूप निकलने से उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान करना आरंभ कर दिया। दोपहर को बारह बजे के आसपास गर्मी बढ़ गई तथा लोग गर्मी से बचाव के उपाय करने को मजबूर हो गए। वहीं तेज गर्मी के साथ ही मौसम में बढी उमस भी लोगों के लिए काफी परेशानी का कारण बनी जिसके चलते बाजारों में खरीदारी करने निकले लोग पसीने से बेहाल नजर आए। दोपहर बाद एक बार फिर से आसमान पर बादलों के समूह मंडराने लगे तथा धीरे-धीरे पूरे आसमान पर बादलों ने अपना कब्जा जमा लिया। बावजूद बारिश नहीं होने से नगरवासियों को गर्मी से अधिक राहत नहीं मिल पाई। हालांकि बीच-बीच में चली ठंडी हवाओं के झोंकों के कारण लोगों ने उमस भरी गर्मी से राहत जरूर महसूस की। इसके चलते शाम के समय ही लोगों को गर्मी से राहत मिल मिल पाई। दिन का अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री व न्यनतम तापमान 24.4 डिग्री रिकार्ड किया गया। एयरफोर्स के मौसम विभाग ने आज बारिश होने की संभावना व्यक्त की है जिससे लोगों को काफी हद तक गमी से राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed