फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   weather in udhampur jammu kashmir

दिनभर बारिश, गर्मी से मिली राहत

विज्ञापन
weather in udhampur jammu kashmir
उधमपुर। दिन भर रुक रुककर हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है। शाम के समय मौसम सुहावना हो गया। हालांकि बारिश के बाद शहर की सड़कों व गलियों में पानी जमा होने के बाद लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रविवार को सुबह के समय आसमान पर बादल छाए हुए थे। लेकिन कुछ समय के बाद धूप निकल आई। सुबह करीब 11 बजे फिर से मौसम का मिजाज बदला और बादल छाने के बाद हल्की बारिश शुरू हो गई। इसके बाद शाम तक रुक रुक कर बारिश होती रही। साथ ही हवा भी चलती रही। बारिश के बाद तापमान में आई और शहरवासियों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। लेकिन बारिश के बाद शहर के विभिन हिस्सों में सड़कों पर पानी जमा हो गया था और इसके कारण शहरवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। गड्ढों में जमा पानी के कारण पुराने राजमार्ग व लिंक मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। हालांकि बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई और शहरवासियों ने उमस भरी गर्मी से राहत महसूस की। शाम को तो मौसम पूरी तरह से सुहावना हो गया था और शहरवासी घरों से बाहर निकल कर सुहावने मौसम का आनंद उठा रहे थे। एयर फोर्स के मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 31.9 और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। सोमवार को भी मौसम के खराब होने तापमान में गिरावट होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed