{"_id":"69810b06f739be09700ff523","slug":"water-supply-restored-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-132248-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: थपलाल में छह माह बाद बहाल हुई जलापूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: थपलाल में छह माह बाद बहाल हुई जलापूर्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंपैक्ट
- गांव में क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को विभाग ने किया दुरुस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। रामनगर के गांव थपलाल में बीते छह महीनों से पेयजल संकट से जूझ रहे लोगों को शुक्रवार को राहत मिली जब क्षेत्र में पानी की आपूर्ति बहाल कर दी गई। बीते साल अगस्त में भारी बारिश के दौरान पाइप क्षतिग्रस्त हुए थे। लंबे समय से पानी न मिलने से स्थानीय निवासियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। 10 जनवरी को अमर उजाला की संवाद टीम ने गांव थपलाल की जल समस्या को प्रमुखता से उठाया। इससे जलशक्ति विभाग हरकत में आया और समस्या के समाधान के लिए ठोस कदम उठाए गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि जनता दरबार में इस समस्या पर बात रखी गई थी। रामनगर के विधायक सुनील भारद्वाज ने सीडीएफ से आठ लाख रुपये की राशि उपलब्ध करवाई। इससे क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत और जलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त किया गया। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र में पानी आने से लोगों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई।