फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   water problem in ward

Udhampur News: पानी से रोजमर्रा के काम अटके, लोगों ने फोड़े मटके

Tue, 15 Aug 2023 01:30 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Tue, 15 Aug 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
water problem in ward
- हफ्ते में पांच दिन डेढ़ किलोमीटर दूर से लाना पड़ रहा पानी
विज्ञापन

- कल्लर मोहल्ले के लोगों को एक साल से पानी की किल्लत
उधमपुर। पानी की किल्लत से परेशान कल्लर मोहल्ले के लोगों ने सोमवार को जलशक्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। महिलाओं ने सड़क पर मटके फोड़कर विभाग से पानी की समस्या का समाधान करने की मांग उठाई। उन्होंने बताया कि कभी-कभार दो दिन तो कभी एक दिन ही पानी की सप्लाई मिल रही है। पीने के पानी के लिए डेढ़ किलोमीटर दूर दुधाधारी मंदिर के पास बावली से पानी लाना पड़ रहा है। गर्मी के कारण पानी लाने के लिए कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। पिछले एक साल से पानी की किल्लत आ रही है। कई बार गुहार लगाने के बावजूद विभाग ने अब तक समस्या का समाधान नहीं किया है।
महिलाओं ने बताया कि घर में खाना बनाना, कपड़े धोना, बर्तन साफ करना सहित अन्य कामों के लिए पानी का इंतजाम करना मुश्किल हो रहा है। घर के पुरुष सुबह काम पर निकल जाते हैं और पीछे महिलाओं को पानी के लिए मशक्कत करनी पड़ती है। उन्होंने बताया कि जरूरत के अनुसार पानी की सप्लाई नहीं मिलने के कारण जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित है।
विज्ञापन

प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे संजीव शर्मा ने बताया कि दुधाधारी मंदिर के पास बावली से पानी घर पहुंचा कर गुजारा करना पड़ रहा है। पुरुषों को हर रोज बावली पर जाना पड़ रहा है। कई बार अपनी परेशानी को जलशक्ति विभाग के अधिकारियों के सामने रखा है। हर बार अधिकारी आश्वासन देकर घर भेज देते हैं। मगर आज तक समाधान नहीं किया गया। हर वर्ष सभी विभाग को पूरा किराया देते हैं और हर रोज पानी की सप्लाई देने की जिम्मेदारी भी विभाग की है। आज सभी शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर अपनी परेशानी को जिला प्रशासन तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन 15 अगस्त के बाद अगर पानी की सप्लाई में सुधार नहीं किया तो कार्यालय के बाहर धरना देकर प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली की कटौती के कारण फिल्ट्रेशन प्लांट और पपिंग स्टेशन में सही तरह से पंपिंग और फिल्ट्रेशन का काम नहीं हो पा रहा है। इसी कारण पानी की सप्लाई प्रभावित हो रही है। प्रदर्शन की सूचना मिलने के बाद बिजली विभाग और जलशक्ति विभाग के मैकेनिकल डिविजन के अधिकारियों के साथ बैठक कर समस्या का समाधान निकालने का प्रयास चल रहा है।



अशोक कुमार, एक्सईएन जलशक्ति विभाग उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed