फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Ward number 16 is full of problems, streets and roads are damaged

Udhampur News: वार्ड नंबर 16 में समस्याओं का अंबार, गलियां व सड़कें क्षतिग्रस्त

Mon, 17 Mar 2025 12:39 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Mon, 17 Mar 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Ward number 16 is full of problems, streets and roads are damaged
वार्ड नंबर 16 में नाली ब्लॉक होने से सड़क के बीच बहता गंदा पानी। संवाद - फोटो : udhampur
- वार्ड में कई जगहों पर खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटें
विज्ञापन


उधमपुर। शहर के वार्ड नंबर 16 में पड़ने वाले तीन क्षेत्र जिसमें सैला तालाब चौक, दीनानगर व कल्लर क्षेत्र में समस्याओं का अंबार है। वार्ड के कई जगहों पर स्ट्रीट लाइटें पिछले काफी लंबे समय से खराब पड़ी हुई है। वार्ड में सीवरेज विभाग की ओर से डाली गई सीवरेज पाइप के बाद से मरम्मत का कार्य न किए जाने से गलियों की हालत दयनीय बनी हुई है।
वार्ड में साफ-सफाई व्यवस्था सुचारू न होने के चलते कई नालियां ब्लॉक हैं, जिसके चलते गंदा पानी सड़कों के बीच में बह रहा है। स्थानीय लोग कई बार समस्याओं का समाधान करवाने के लिए नगर परिषद से गुहार लगाने के साथ-साथ प्रदर्शन भी कर चुके हैं। मगर इसके बावजूद समस्याओं का समाधान आज तक नहीं हो सका। संवाद
विज्ञापन

वार्ड में कई जगहों पर काफी लंबे समय से स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हुई हैं। इसके चलते रात के समय अंधेरा छाने से लोगों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड में कई जगहों पर नालियां ब्लॉक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुदेश कुमार, स्थानीय निवासी
वार्ड में पड़ते कल्लर क्षेत्र में पिछले 9 साल से हैंडपंप खराब है। इस समस्या को लेकर वह लोग संबंधित विभाग के अधिकारियों से कई बार मिल चुके हैं। मगर आज तक हैंडपंप की मरम्मत का कार्य नहीं हो सका। अगर हैंडपंप की मरम्मत करवा दी जाए तो पानी की समस्या का समाधान हो जाएगा।
सुनील दूबे, स्थानीय निवासी
कुछ साल पहले सीवरेज विभाग की ओर से वार्ड में सीवरेज पाइप लाइन बिछाने के लिए गलियों की खुदाई की गई थी। हालांकि विभाग की ओर से सीवरेज की पाइपें तो डाल दी गई हैं, लेकिन क्षतिग्रस्त हुई गलियों की मरम्मत का कार्य न किए जाने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
अमित सदोत्रा, स्थानीय निवासी

सबसे पहले वार्ड में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत करवाई जाए। ताकि लोगों को रात के समय आ रही परेशानियों से निजात मिल सके। वार्ड में आ रही समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान किया जाए।

- सुनील शर्मा, स्थानीय निवासी
कोट
वार्ड में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत का कार्य जल्द करवा दिया जाएगा। वार्ड की अन्य समस्याओं के समाधान के लिए संंबंधित विभाग के अधिकारियों से बातचीत की जाएगी।

राजेंद्र ढींगरा, सीईओ नगर परिषद
फोटो सहित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed