{"_id":"61521f448ebc3eff694efbda","slug":"vollybal-match-udhampur-news-jmu2445742104","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉलीबाल के फाइनल मुकाबले में रामनगर ने उधमपुर को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वॉलीबाल के फाइनल मुकाबले में रामनगर ने उधमपुर को हराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। खेल विभाग की ओर से जारी दो दिवसीय जिला स्तरीय अंडर-19 इंटर जोनल प्रतियोगिता के तहत सोमवार को महिला वर्ग के बीच वॉलीबाल, कबड्डी, खो-खो, हैंडबॉल और बैडमिंटन के मुकाबले आयोजित हुए।
नगर के सुभाष स्टेडियम तथा मिनी स्टेडियम में खेले गए इन मुकाबलों में विभिन्न 6 जोनों की करीब 110 खिलाडियों ने भाग लिया। वॉलीबाल के फाइनल मुकाबले में जोन रामनगर ने जोन उधमपुर को 2-0 से शिकस्त दी। हैंडबॉल के फाइनल मैच में जोन उधमपुर ने जोन जिब को 4-3 के स्कोर से हराकर जीत हासिल की।
बैडमिंटन के फाइनल मुकाबले में जोन उधमपुर की भूमि अंताल ने जोन जिब की प्रीति शर्मा को 2-1 सेट से हराकर जीत हासिल की। कबड्डी में जोन टिकरी ने जोन मजालता को 25-17 के स्कोर से हराया। जबकि खो-खो में जोन चिनैनी ने जोन उधमपुर को 18-13 . के स्कोर से हराकर जीत हासिल की।
विज्ञापन
सभी मैचों में पुष्पिंदर कौर, राजकुमार, राकेश खजूरिया, राजकुमार डोगरा, रीना गुप्ता, कंचन बाला, संदीप कुमार, ऋषि कुमार, पूजा शर्मा, संजीव वर्मा, विपिन फोत्रा, जतिन सेठी, ज्योति शर्मा, निशा देवी, मीनू ने अंपायरिंग की।
इस अवसर पर उपस्थित अन्य लोगों में जेडइपीओ संतोष कुमारी, पूनम शर्मा, सोम देव खजूरिया, जसविंदर सिंह, प्रीतम सिंह, वंदना शर्मा, अनीता गोस्वामी, पुरुषोत्तम कुमार, रमेश चंदर, संजीव कुमार, अनुपमा शर्मा, भूपिंदर सिंह, आशा मीनाक्षी, निशा ठाकुर, अंशु व अन्य शामिल रहे।