फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   visit

मोदी सरकार में 80 करोड़ लोगों को मिला मुफ्त अनाज

विज्ञापन
visit
घर घर जाकर मोदी सरकार की उपलब्धियां बताते भाजपा नेता:- संवाद - फोटो : UDHAMPUR
चिनैनी। भाजपा संगठन महामंत्री अशोक कौल ने वीरवार को चिनैनी का दौरा किया। उन्होंने लोगों के घर-घर जाकर सरकार की आठ साल की उपलब्धियां गिनाईं, साथ ही लोगों को प्रधानमंत्री मोदी की ओर से करवाए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।
विज्ञापन

संगठन महामंत्री के साथ पूर्व विधायक रामनगर आर एस पठानिया भी मौजूद थे। इस दौरान संगठन मंत्री ने बताया कि विधानसभा चुनाव से इसका कोई भी नाता नहीं है। यह 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियां की जा रही हैं। जब से मोदी सरकार केंद्र में आई है, माहौल बदल गया है। लोग केंद्र सरकार से काफी खुश हैं, क्योंकि कोरोना काल में दो सौ करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं, और 80 करोड़ लोगों को निशुल्क अनाज दिया जा चुका है।
विज्ञापन

कहा कि आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, पेंशन योजना, जन धन योजना और उज्ज्वला योजना का लोगों को लाभ दिया जा चुका है। इसके बारे में लोगों को पैम्फलेट से जानकारी दी जा रही है। इस दौरान चिनैनी नगर पालिका अध्यक्ष मानिक गुप्ता, उपप्रधान अमित अबरोल, जिला प्रधान पूरन चंद, डीडीसी सदस्य राकेश, मंडल प्रधान बलवान चंद अंताल, गिरधारी लाल बडू, आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed