{"_id":"6b01f0d24fbcddd63e046dcc","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-143185-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: शहर को जाम और अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए एक्शन प्लान तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: शहर को जाम और अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए एक्शन प्लान तैयार
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के बाजारों और मुख्य सड़कों पर लगातार बढ़ रही जाम की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए जिला प्रशासन और नगर परिषद ने कमर कस ली है। जिला उपायुक्त के दिशा-निर्देश में नगर परिषद उधमपुर ने शहर को जाम मुक्त और अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए विशेष एक्शन प्लान तैयार किया है। इसके तहत शहर के मुख्य बाजारों, बस स्टैंड और अन्य भीड़ भाड़ वाले इलाकों में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान तेज किया जाएगा। नगर परिषद के सीईओ सद्दाम हुसैन ने स्पष्ट किया है कि आने वाले दिनों में इस योजना के तहत कार्रवाई और उसके परिणाम दोनों जमीन पर नजर आएंगे। वहीं, सोमवार से अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इसी अभियान के तहत शनिवार को नगर परिषद की टीम ने शहर के मुख्य बस स्टैंड और आसपास के इलाकों में विशेष अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। इस दौरान बिना लाइसेंस के कारोबार कर रही रेहड़ियों को जब्त किया गया। इसके अलावा दुकानदारों द्वारा दुकानों के बाहर सड़क और फुटपाथ पर रखा गया सामान भी हटवाकर दुकानों के भीतर करवाया गया। अभियान के दौरान नगर परिषद की टीम ने दुकानदारों और रेहड़ी चालकों को स्पष्ट हिदायत दी कि वे सार्वजनिक रास्तों पर अतिक्रमण न करें और यातायात व्यवस्था में बाधा पैदा न करें।
नगर परिषद के सीईओ सद्दाम हुसैन ने कहा कि शहर में जाम और कंजेशन की समस्या को दूर करना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए नगर परिषद की ओर से विस्तृत एक्शन प्लान तैयार किया गया है। जिला उपायुक्त ने भी शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और अतिक्रमण पर अंकुश लगाने के लिए सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। नगर परिषद इन्हीं दिशा-निर्देशों के तहत विभिन्न इलाकों में कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
सीईओ ने विशेष रूप से दुकानदारों से अपील की कि फुटपाथ आम लोगों के पैदल चलने के लिए हैं और इन्हें किसी भी सूरत में सामान रखने या दुकानदारी के लिए इस्तेमाल न किया जाए। उन्होंने कहा कि दुकानदार अपना सामान दुकानों की निर्धारित सीमा के भीतर ही रखें, ताकि पैदल चलने वाले लोगों को परेशानी न हो और सड़कों पर यातायात सुचारू बना रहे।
उन्होंने चेतावनी दी कि दुकानदारों और रेहड़ी चालकों को पहले ही अपनी व्यवस्था सुधारने का अवसर दिया जा रहा है। सोमवार से फुटपाथों और सार्वजनिक रास्तों पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी तरह की रियायत नहीं दी जाएगी।
नगर परिषद ने शहर के सभी दुकानदारों और रेहड़ी चालकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि शहर को जाम मुक्त और व्यवस्थित बनाने की जिम्मेदारी केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि आम नागरिकों की भी है। यदि सभी लोग नियमों का पालन करें और फुटपाथों को खाली रखें तो शहर की यातायात व्यवस्था में बड़ा सुधार लाया जा सकता है।