फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Visit

दच्छन दौरे पर गए एसएसपी ने किए एक पंथ तीन काज

विज्ञापन
Visit
किश्तवाड़। एसएसपी शफकत हुसैन बट्ट ने दच्छन क्षेत्र का दौरा कर पतिमहल्ला और डंगडीरू पोलिस पोस्ट, एसओजी कैंप तंडर और थाना दच्छन के सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ एक जनसभा भी की, और उनके मुद्दे सुने।
विज्ञापन

एसएसपी ने लोगों को आश्वासन दिया कि पुलिस से संबंधित मुद्दों को प्राथमिकता से पूरा किया जाएगा। और नागरिक प्रशासन से संबंधित मुद्दों को शीघ्र निवारण के लिए संबंधित विभाग के साथ उठाया जाएगा। इसी दौरान मुख्य अतिथि के रूप में वह कुंज लाल मेमोरियल टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में भी शामिल हुए। प्रतियोगिता का फाइनल परिहार इलेवन और छात्रू इलेवन के बीच खेला गया, जिसमें छात्रू विजयी रही।
विज्ञापन

प्रतिभागियों को उपयुक्त नकद पुरस्कार, पदक और स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शामिल होने वालों में सेना के मेजर 17 आरआर, आईसी प्रिंसिपल गवर्नमेंट गर्ल हाई स्कूल दच्छन, एसएचओ पीएस दच्छन, आदि शामिल थे। एसएसपी ने दर्शकों को बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य समाज की बेहतरी की दिशा में कदम आगे बढ़ना और एक मंच प्रदान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि युवा, नवोदित और उत्साही युवाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यह भी घोषणा की कि किश्तवाड़ पुलिस जल्द ही दच्छन में बिना प्रवेश शुल्क के एक टी20 टूर्नामेंट का आयोजन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed