फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Visit

जम्मू व कश्मीर हमारा सिर है, सरकार के सात साल के प्रयास का असर जमीनी स्तर पर हो रहा । केंद्रीय मंत्री

विज्ञापन
Visit
चिनैनी। केंद्र सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने सोमवार को चिनैनी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के मन की बात सुनी। साथ ही उपमंडल की खास फसलों और खानपान की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को खेल किट और किसानों को सब्सिडी पर ट्रैक्टर भी प्रदान किए।
विज्ञापन

इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री का आदेश है कि जम्मू कश्मीर जाओ और लोगों की बात सुनकर आओ। यदि कोई कसर रह रही है, तो वह पूरी करें। उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार के प्रयासों का असर आज जमीनी स्तर पर हो रहा है। देश के विभिन्न राज्य कोई बाजू है, कोई सीना है, तो कोई दिल है। लेकिन, जम्मू कश्मीर सिर है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 35ए व अनुच्छेद 370 खत्म पर इसे जम्मू के निवासी तो सराह रहे हैं, साथ ही जब अनेक केंद्रीय मंत्री श्रीनगर के विभिन्न जिलों में गए तो वहां भी लोग इसकी सराहना कर रहे हैं। दिल्ली बैठे मंत्रियों को यह एहसास नहीं हो सकता था, जब तक जमीनी स्तर पर जाने और देखने को न मिले। उन्होंने घोषणा की कि चिनैनी में इंडोर स्टेडियम की मांग को पूरा किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने कृषि पर बात करते हुए कहा कि जिन लोगों ने खाना पीना सिखाया, उन्हें नुकसान का पूरा मुआवजा दिए जाने की गुजारिश वह सरकार से करेंगे। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं को सुनकर उन्होंने लिख लिया है। उन्हें जल्द दूर करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
भारत सरकार को है अपनी जिम्मेदारी का एहसास
पत्रकारों से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जम्मू व कश्मीर पर प्रधानमंत्री और सारे देश की खास निगाहें हैं। प्रदेश को सुधारने और यहां के लोगों की माली हालत बेहतर बनाने की सरकार की मंशा है। पाकिस्तान जो हरकत कर रहा है, यह नई बात नहीं है। 75 सालों से वह ऐसा करता आ रहा है। अब चीन भी उसके साथ जुड़ रहा था। इसके अलावा तालिबान भी देश के सिर पर मंडरा रहा है। यह सारी बातें मीडिया के सामने करने वाली नहीं हैं। लेकिन, इसका एहसास भारत सरकार को है। और इस विषय पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।

-----
बच्चों को खेल किट और किसानों को दिए ट्रैक्टर
चिनैनी। केंद्रीय मंत्री सोमवार को कस्बे के केंद्रीय विद्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने पौधरोपण कर इनकी देखभाल करने और ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने को जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने ब्लॉक विभाग की कई योजनाओं का शिलान्यास किया। साथ ही पीएमजीएसवाई सड़कों का भी उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कस्बे के वार्ड 5 में गली निर्माण की नींव रखी। साथ ही विभिन्न सरकारी स्टॉलों का निरीक्षण कर यहां पैदा होने वाले फलों और मशहूर कलाड़ी के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान विभिन्न विभागों के करीब एक दर्जन स्टॉल लगाए गए थे। केंद्रीय मंत्री ने स्पोर्ट्स विभाग की ओर से बच्चों को खेल किट बांटीं। जबकि, समाज कल्याण विभाग की ओर से उन्होंने व्हील चेयर और दिव्यांगों के लिए सामान दिया। साथ ही आयुष्मान कार्ड, मुद्रा योजना लोन और सब्सिडी पर ट्रैक्टर भी लाभार्थियों को मौके पर सौंपे।

चिनैनी में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह :- संवाद

चिनैनी में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह :- संवाद- फोटो : UDHAMPUR

चिनैनी में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह :- संवाद

चिनैनी में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह :- संवाद- फोटो : UDHAMPUR

चिनैनी में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह :- संवाद

चिनैनी में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह :- संवाद- फोटो : UDHAMPUR

चिनैनी में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह :- संवाद

चिनैनी में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह :- संवाद- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed