फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Villagers demonstrated outside the DC office

डीसी आफिस के बाहर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Tue, 12 Jan 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर Updated Tue, 12 Jan 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
Villagers demonstrated outside the DC office

कई ग्रामीण इलाकों में आज तक सरकार और प्रशासन बिजली उपलब्ध नहीं करवाया पाया है। आज तक यह इलाके रात के समय अंधेरे में डूब जाते हैं और आए दिन ग्रामीण शहर पहुंच कर बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते हैं।

विज्ञापन


मंगलवार को भी मानी गांव के लोगों ने बिजली की सुविधा प्रदान करने की मांग को लेकर डीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।दोपहर करीब बारह बजे ग्रामीणों ने मानी पंचायत के सरपंच अभय राम के नेतृत्व में डीसी कार्यालय के बाहर बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इस दौरान अभय राम ने बताया कि मानी पंचायत में 35 परिवार ऐसे हैं, जिन्होंने ने आज तक अपने घरों में बिजली की रोशनी नहीं देखी है। इनके लिए बिजली आज भी सपना ही है। कुछ वर्ष पहले बिजली विभाग ने बिजली प्रदान करने के लिए गांव में पोल लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब पोल लगने लगे तो लगा कि अब इन परिवारों को भी बिजली मिलेगी, लेकिन आज तक इन पोल पर बिजली विभाग केबल नहीं लगा पाया है और न ही ग्रामीणों के घरों में बिजली पहुंची है। इन 35 परिवारों की आज भी राते अंधेरे में ही
गुजर रही हैं। बच्चे रात को मोमबत्ती या फिर दीपक की रोशनी में पढ़ने को मजबूर हैं।

बिजली नहीं मिलने के कारण दिन ब दिन परेशानियां बढ़ती ही जा रही हैं। कई बार अपनी मांग को नेताओं और प्रशासन के अधिकारियों के सामने रखा है। हर किसी ने केवल आश्वासन ही दिए हैं, जबकि परेशानी को दूर करने के लिए किसी ने कुछ भी नहीं किया है।


अगर अब उनको जल्द बिजली की सुविधा नहीं मिली तो जल्द ही सभी बिजली विभाग के कार्यालय का घेराव करने को मजबूर हो जाएंगे। इस मौके पर गोरखा राम, सूरम सिंह, नरेश व अन्य मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed