फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Vijaydashami

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने मनाया 96वां स्थापना दिवस

विज्ञापन
Vijaydashami
उधमपुर के गढ़ी इलाके में विजयदशमी पर शस्त्र पूजन करते आरएसएस कार्यकर्ता - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने विजयदशमी पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। मुख्य कार्यक्रम गढ़ी खंड में हुआ, जिसमें संघ के प्रांत प्रचारक रुपेश कुमार, कृषक कार्यों के प्रांत प्रमुख अरुण कुमार व जिला कार्यवाह विकास गुप्ता, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में शस्त्र-पूजन करने के उपरांत प्रांत प्रचारक ने सभी स्वयंसेवकों को संघ के 96वें स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विजयदशमी के दिन ही वर्ष 1925 में डॉ. हेडगेवार ने नागपुर में आरएसएस की स्थापना की थी। तब इसमें चंद कार्यकर्ता ही शामिल थे। लेकिन, आज देश के 50 हजार से भी ज्यादा स्थानों पर संघ का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संघ का मुख्य उद्देश्य व्यक्तित्व निर्माण है। ताकि, वह अच्छा स्वयंसेवक बनकर देश को मजबूती करने में सहयोग दे। और देश विरोधी ताकतों को पनपने न दे। इसके लिए प्रतिदिन शाखा में आना चाहिए और लोगों को इसके प्रति जागरूक करना चाहिए। जिससे अच्छे समाज का निर्माण हो सके। तब ही भारत को परम वैभव तक पहुंचाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed