{"_id":"6169d8ec704dbd4f3627e486","slug":"vijaydashami-udhampur-news-jmu2458585191","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने मनाया 96वां स्थापना दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने मनाया 96वां स्थापना दिवस
विज्ञापन
उधमपुर के गढ़ी इलाके में विजयदशमी पर शस्त्र पूजन करते आरएसएस कार्यकर्ता
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने विजयदशमी पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। मुख्य कार्यक्रम गढ़ी खंड में हुआ, जिसमें संघ के प्रांत प्रचारक रुपेश कुमार, कृषक कार्यों के प्रांत प्रमुख अरुण कुमार व जिला कार्यवाह विकास गुप्ता, आदि उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम में शस्त्र-पूजन करने के उपरांत प्रांत प्रचारक ने सभी स्वयंसेवकों को संघ के 96वें स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विजयदशमी के दिन ही वर्ष 1925 में डॉ. हेडगेवार ने नागपुर में आरएसएस की स्थापना की थी। तब इसमें चंद कार्यकर्ता ही शामिल थे। लेकिन, आज देश के 50 हजार से भी ज्यादा स्थानों पर संघ का कार्य चल रहा है।
उन्होंने कहा कि संघ का मुख्य उद्देश्य व्यक्तित्व निर्माण है। ताकि, वह अच्छा स्वयंसेवक बनकर देश को मजबूती करने में सहयोग दे। और देश विरोधी ताकतों को पनपने न दे। इसके लिए प्रतिदिन शाखा में आना चाहिए और लोगों को इसके प्रति जागरूक करना चाहिए। जिससे अच्छे समाज का निर्माण हो सके। तब ही भारत को परम वैभव तक पहुंचाया जा सकता है।