{"_id":"8de96852b3c28dbd0c6f7af71ba5c460","slug":"view-dubious-in-udhampur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्धों की अफवाह से सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्धों की अफवाह से सनसनी
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
Updated Tue, 12 Jan 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमएच चौक स्थित नाले में दो संदिग्धों के दिखने की अफवाह से शहर में सनसनी फैल गई। आनन-फानन में पुलिस टीम ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया। इस दौरान एमएच चौक पर सैंकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
उत्तर भारत में बढ़ रही आतंकी घटनाओं के साथ अफवाहों का सिलसिला भी तेज होता जा रहा है। उधमपुर के एमएच चौक पर संदिग्ध देखे जाने की खबर फैलते ही पूरे शहर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन
देखते ही देखते चौक पर भीड़ लग गई। चौक पर तैनात पुलिस कर्मी ने तुरंत घटना की जानकारी थाने में दी गई। कुछ ही मिनट में पुलिस दल ने एमएच चौक पर पड़ताल शुरू कर दी। चौक से सटे नाले में तलाशी अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
करीब एक घंटा चली तलाशी में पुलिस के हत्थे कुछ नहीं आया। बाद में पुलिस ने बम निरोधक दस्ते को मौके की जांच करने के लिए बुलाया। दस्ते के जवानों ने चिह्नित जगह पर चप्पे-चप्पे की जांच की गई।
करीब आधा घंटा जांच करने के बाद क्लीयरेंस दी गई। कुछ भी नहीं मिलने के बाद पुलिस दस्ते ने नाले के साथ सटे मोहल्ले में भी पूछताछ कर लोगों को सतर्क रहने की हिदायतें दीं।
इस बीच पुलिस अधिकारी इस पूरे घटनाक्रम को मॉक ड्रिल मान रहे हैं। संदिग्ध की सूचना से इनकार किया जा रहा है। बता दें कि मॉक ड्रिल प्राय: व्यस्त समय में नहीं किया जाता है।
पठानकोट हमले के बाद अफवाहों का बाजार गर्म
पठानकोट में हुए आतंकी हमले के बाद से ही अफवाहों का बाजार गर्म है। एक के बाद एक अफवाहों ने पुलिस कर्मी और सुरक्षा बलों की नींद उड़ा रखी है।
कुछ दिन पहले नत्थाटाप क्षेत्र में आतंकियों के होने की अफवाह फैलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया था। रविवार शाम को उधमपुर के एमएच चौक से एक पुलिस कर्मी को इनसास राइफल के साथ पकड़ा गया। वह वर्दी में नहीं था इसलिए संदेह हुआ।
संदिग्ध देखे जाने की बात पूरी तरह से अफवाह है। गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस ने मॉक ड्रिल किया था। इसी सिलसिले में एमएच चौक इलाके में तलाशी अभियान छेड़ा गया था। इसको देखने के लिए लोग इकट्ठे हो गए।
-गौरव महाजन, डीएसपी, हेडर्क्वाटर