{"_id":"2b642d4d90d201f93f732cdb6b6abc19","slug":"van-stop-annoying-tourists-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ियां रोकने पर बिफरे पर्यटक, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाड़ियां रोकने पर बिफरे पर्यटक, हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
Updated Wed, 25 Mar 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल से कश्मीर जा रहे पर्यटकों की नौ गाड़ियों को जखैनी चौक पर रोक लिया गया, जिससे पर्यटक बिफर पड़े और हंगामा शुरू कर दिया। इन पर्यटकों के अनुसार उन्हें उधमपुर से आगे नहीं बढ़ने दिया जा रहा है।
विज्ञापन
जबकि अन्य गाड़ियों को घाटी के लिए छोड़ दिया गया। काफी हंगामे के बाद ट्रैफिक पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे और मामला आईजीपी ट्रैफिक तक पहुंचा। आईजीपी ने इन सभी नौ गाड़ियों को जखेनी से आगे जाने के आदेश दिए।
विज्ञापन
शाम पांच बजे के करीब जखैनी चौक पर अचानक नौ टैंपो ट्रैवलर से पर्यटक बाहर निकले और हंगामा मचाया। इन लोगाें ने बताया जखैनी चौक पर उनकी गाड़ियों को रोक दिया गया। इनमें शामिन स्वपन बोस और बासू सरकार के अनुसार वह अमृतसर में स्वर्ण मंदिर आए थे।
विज्ञापन
वहां से उनका प्लान श्रीनगर आने का बना। अमृतसर से गाड़ियां की। जम्मू से भी निकल आए, लेकिन जब फ्लाटा चौक पहुंचे तो उनकी गाड़ियों को रोक दिया गया। वाहन चालकों से दो-दो सौ रुपये लिए और एक सौ रुपये का चालान किया।
उनके अनुसार जब वाहनों को जम्मू से छोड़ दिया गया तो उधमपुर में उन्हें क्यों रोक दिया गया। फ्लाटा से आगे निकले तो उन्हें जखैनी चौक पर दोबारा रोक दिया। एक घंटे से वह खड़े हैं।
उन्हें बताया जा रहा है कि नाशरी में चट्टानें लगातार गिर रही हैं। इसके कारण उन्हें आगे नहीं जाने दिया जा रहा है। हंगामे को देखकर डीएसपी ट्रैफिक टीआर राना मौके पर पहुंचे। पर्यटकों ने उसका भी घेराव किया। हालांकि इस दौरान कुछ पर्यटकाें ने एक ट्रैफिक कर्मी को पहचानते हुए आरोप लगाया कि उसने ही पिछले नाके पर दो सौ रुपये लिए हैं।
दो सौ रुपये देने की बात से बाद में ड्राइवर मुकर गए। पर्यटकों ने यह भी कहा कि जहां तक उनकी गाड़ियां जा सकती हैं, वहां तक उन्हें जाने दिया जाए। मामला बिगड़ता देखकर डीएसपी ने आईजी ट्रैफिक जेपी सिंह को जानकारी दी। आईजी के आदेश पर इन गाड़ियों को आगे रवाना कर दिया गया।