{"_id":"67c226a32217c9e6b2008955","slug":"vaishno-devi-yatra-affected-himkoti-route-closed-udhampur-news-c-10-jmu1038-556440-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: वैष्णो देवी यात्रा प्रभावित, हिमकोटी मार्ग बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: वैष्णो देवी यात्रा प्रभावित, हिमकोटी मार्ग बंद
Sat, 01 Mar 2025 02:42 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Sat, 01 Mar 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटड़ा। धर्मनगरी कटड़ा और भवन क्षेत्र में बुधवार रात से लगातार हो रही मूसलधार बारिश के कारण मां वैष्णो देवी यात्रा प्रभावित हो गई है। खराब मौसम और भूस्खलन के कारण श्रद्धालुओं को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
वीरवार रात अर्धकुंवारी से हिमकोटी भवन तक जाने वाले बैटरी कार मार्ग पर कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ, जिससे इस मार्ग को श्रद्धालुओं की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया। लगातार बारिश के कारण मार्ग पर पत्थर गिरने की घटनाएं भी सामने आई हैं। हालांकि, जिन श्रद्धालुओं ने बैटरी कार सेवा की ऑनलाइन बुकिंग पहले से कर रखी है, उन्हें बीच-बीच में सुविधा दी जा रही है, लेकिन आम श्रद्धालुओं के लिए सेवा बंद है।
खराब मौसम के चलते शुक्रवार को श्रद्धालुओं के लिए हेलिकॉप्टर सेवा भी प्रभावित रही। वहीं, मां वैष्णो देवी भवन से भैरो घाटी के बीच चलने वाली रोपवे सेवा भी बीच-बीच में बाधित हो रही है। तेज हवाओं और बारिश के कारण रोपवे सेवा सुचारु रूप से संचालित नहीं हो पा रही। इससे श्रद्धालुओं को भैरो घाटी तक पहुंचने के लिए पैदल यात्रा करनी पड़ रही है। संवाद