फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   vaishno devi news

Udhampur News: वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आए श्रद्धालु 300 फुट गहरी खाई में कूदा

विज्ञापन
vaishno devi news
कटड़ा। मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आए मध्यप्रदेश के श्रद्धालु ने 300 फुट गहरी खाई में छलांग लगा दी। पुलिस जवानों ने मशक्कत से उसे बचाया और नारायणा अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जबलपुर के अदारताल की सीओडी कॉलोनी का मनोज हरदास (52) मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए पहुंचा था। मां के दर्शन के बाद वह भैरो मंदिर में माथा टेकने पहुंचा। शुक्रवार सुबह आरती चल रही थी। जैसे ही आरती संपन्न हुई तो श्रद्धालुओं को दर्शन की इजाजत दे दी गई। तभी भैरो मंदिर परिसर में लंगर स्थल के पास मनोज ने गहरी खाई में छलांग लगा दी। यह देख मौजूद पुलिस के साथ ही श्राइन बोर्ड के अधिकारी और जवान हरकत में आ गए। मशक्कत से रस्सियों के सहारे करीब 300 फुट गहरी खाई से गंभीर रूप से घायल श्रद्धालु को बाहर निकाला और श्राइन बोर्ड के नारायणा अस्पताल में भर्ती करवाया। जानकारी के मुताबिक श्रद्धालु अकेला ही मां वैष्णो देवी की यात्रा पर आया था। एसएचओ भवन ख्यातिमान खजूरिया ने बताया कि घायल श्रद्धालु को इलाज के लिए नारायणा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed