{"_id":"61293e8f8ebc3efefb70ca9e","slug":"vacine-crises-udhampur-news-jmu2424318194","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में वैक्सीन का फिर टोटा, 246 लोगों को ही लगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में वैक्सीन का फिर टोटा, 246 लोगों को ही लगा टीका
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में वैक्सीन की कमी के कारण लोगों को बिना वैक्सीन लगवाए के लौटना पड़ रहा है। शुक्रवार को जिला अस्पताल में दोपहर 12 बजे तक वैक्सीन खत्म हो गई और घंटों इंतजार करने के बाद जब नया स्टाक नहीं पहुंचा तो निराश होकर वापस लौट गए। जिले में शाम तक कुल 2593 लोगों को वैक्सीन लगी है।
स्वास्थ्य विभाग के पास फिर से वैक्सीन की कमी सामने आने लगी है। इससे पहले जब पर्याप्त संख्या में स्टाक मिल रहा था तो हर रोज तीन हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही थी, लेकिन अब फिर से नया स्टाक देरी से मिल रहा है और इस कारण वैक्सीन लगाने वाले लोगों की संख्या में अब गिरावट होना शुरू हो गई है।
जिला अस्पताल में वैक्सीन लगवाने के लिए सुबह से ही लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था। दोपहर 12 बजे तक कुल 246 लोगों को वैक्सीन लगाई गई और फिर वैक्सीन खत्म हो गई। वैक्सीन के खत्म होने पर बाहर काफी संख्या में लोग जमा हो गए थे। जब उनको वैक्सीन के खत्म होने का पता चला तो निराश हो गए गए और फिर नए स्टाक के पहुंचने का इंतजार करने लगे। लेकिन लंबे इंतजार के बाद भी स्टाक नहीं पहुंचा तो वापस लौट गए।
विज्ञापन
शाम तक एक फ्रंट लाइन वर्कर्स को पहली डोज, 18 से 44 आयु वर्ग में 968 लोगों को पहली 904 को दूसरी, 45 से 60 आयु वर्ग 114 लोगों को पहली और 500 लोगों को दूसरी, सात वरिष्ठ नागरिकों को पहली और 99 को दूसरी डोज लगाई गई है। शाम तक स्वास्थ्य विभाग के पास 2000 डोज बची थी।