{"_id":"616dcaa9eec43630fd21196a","slug":"vaccination-udhampur-news-jmu2460688175","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े तीन हजार से अधिक लोगों को लगाई गई कोरोना वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े तीन हजार से अधिक लोगों को लगाई गई कोरोना वैक्सीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। जिले में कोरोना वैक्सीन लगवाने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। 50 से अधिक टीका केंद्रों में सोमवार को कुल 3901 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इसी के साथ स्वास्थ्य विभाग निर्धारित लक्ष्य के और भी करीब पहुंच गया है।
रविवार को छुट्टी के चलते कम संख्या में ही लोग वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचे थे। वहीं, विभाग ने भी कम ही सेंटर खोले। लेकिन, सोमवार को इनकी संख्या में दोगुनी बढ़ोतरी देखी गई। रविवार को जहां 1800 के करीब लोगों ने वैक्सीन लगाई थी, वहीं सोमवार को इनकी संख्या 3901 रही। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 से 44 आयु वर्ग में 796 लोगों को पहली और 1903 को दूसरी खुराक दी गई है।
इसी तरह 45 से 60 आयु वर्ग में 40 लोगों को पहली और 981 को दूसरी और 60 से अधिक आयु वर्ग में 15 लोगों को पहली और 166 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। सबसे अधिक रामनगर में 1495 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। जबकि जिला अस्पताल में सबसे कम 275 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। अब विभाग ने पहली खुराक लगाने में 98.20 प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त कर लिया है। जिले में 413360 लोगों को पहली डोज लगाई जा चुकी है।