फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Vaccination

साढ़े पांच हजार से अधिक लोगों को लगाया गया कोरोना

विज्ञापन
Vaccination
उधमपुर। जिले में स्थापित वैक्सीनेशन सेंटर में वैक्सीन लगवाने के लिए हजारों की संख्या में लोगों का पहुंचना बुधवार को भी जारी रहा। शाम तक साढ़े पांच हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाने में कामयाबी मिली। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से वैक्सीन लगवाने लोगों की संख्या में बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में वैक्सीन लगाने के लिए निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने के लिए स्वास्थ्य विभाग दिन रात मेहनत कर रहा है। लोगों की संख्या में बढ़ोतरी होने पर सेंटर की संख्या में भी बढ़ोतरी की जा रही है। करीब सप्ताह से तो वैक्सीन लगवाने लोगों की संख्या में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। पहले जहां हर रोज सैकड़ों की संख्या में लोगों को वैक्सीन लग पा रही थी तो अब इनकी संख्या हजारों में चली गई है।
विज्ञापन

तीन दिन से तो हर रोज साढ़े पांच हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन लग रही है। मंगलवार को करीब छह हजार लोगों को वैक्सीन लगी थी और बुधवार को इनकी संख्या साढ़े पांच हजार से अधिक रही है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार शाम तक कुल 5509 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

18 से 44 आयु वर्ग में 1795 लोगों को पहली और 2343 लोगों को दूसरी, 45 से 60 आयु वर्ग में 157 लोगों को पहली और 854 को दूसरी, 60 से अधिक आयु वर्ग में 58 लोगों को पहली और 302 को दूसरी डोज लगाई गई है। जिले में सबसे अधिक चिनैनी में 1133 लोगों को वैक्सीन लगाने में कामयाबी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed