{"_id":"60dcbe218ebc3ebf002faa9e","slug":"vaccination-udhampur-news-jmu2384905197","type":"story","status":"publish","title_hn":"2738 लोगों ने लगवाई कोरोना वैकसीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2738 लोगों ने लगवाई कोरोना वैकसीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वैक्सीन लगवाने लोगों की संख्या में बुधवार को थोड़ी बढ़ोतरी हुई है। शाम तक कुल 2738 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी थी। 18 से 44 आयु वर्ग में एक हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। 45 से अधिक आयु वर्ग के 1700 से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई है। 45 से अधिक आयु वर्ग को वैक्सीन लगाने लिए निर्धारित लक्ष्य से स्वास्थ्य विभाग अभी बहुत दूर है।
गौरतलब है कि मंगलवार को कोरोना वैक्सीन लगवाने लोगों की संख्या में बहुत गिरावट आई थी और दोपहर 12 बजे के बाद जिला अस्पताल में वैक्सीन लगाना बंद कर दिया गया था। इसको लेकर लोगों में बहुत रोष देखा गया था। लेकिन बुधवार को वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया शाम चार बजे तक चलती रही। इसके साथ घर घर जाकर वैक्सीन लगाने वाली टीमों ने भी सैकड़ों लोगों को वैक्सीन लगाने में कामयाबी हासिल की है।
बुधवार को एक स्वास्थ्य कर्मचारी ने दूसरी डोज, 11 फ्रंट लाइन वर्कर्स ने दूसरी डोज, 18 से 44 आयु वर्ग में 1030 लोगों ने पहली डोज और एक ने दूसरी डोज, 45 से 60 आयु वर्ग में 834 लोगों ने पहली और 416 ने दूसरी डोज, 231 वरिष्ठ नागरिकों ने पहली और 214 ने दूसरी डोज लगवाई है। 45 से अधिक आयु वर्ग को वैक्सीन लगाने के लिए निर्धारित किए लक्ष्य से स्वास्थ्य विभाग अभी भी बहुत दूर है।
विज्ञापन
अभी हजारों लोगों को वैक्सीन लगाना बाकी है। स्वास्थ्य विभाग ने 45 से 60 आयु वर्ग में 84126 लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है और अभी तक केवल 69447 लोगों को वैक्सीन लगाने में कामयाबी हासिल की है। इसी तरह से 69722 वरिष्ठ नागरिकों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य है और अभी तक 46220 लोगों को ही वैक्सीन लगी है। स्वास्थ्य विभाग को लक्ष्य को हासिल करने के लिए अभी बहुत काम करना बाकी है।