{"_id":"6807e8a7500bf2304903c835","slug":"use-of-domestic-lpg-cyclinders-at-food-points-udhampur-news-c-202-1-udh1007-122536-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: दिखाने के लिए कामर्शियल, इस्तेमाल हो रहे घरेलू गैस सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: दिखाने के लिए कामर्शियल, इस्तेमाल हो रहे घरेलू गैस सिलिंडर
विज्ञापन
शहर में एक रेहड़ी पर हो रहा घरेलू गैस सिलिंडर का इस्तेमाल।
- शहर मे चल रहे ढाबों व टी-स्टालों पर धड़ल्ले से हो रहा नियमों का उल्लंघन
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। शहर में रेहड़ी पर न्यूट्री कुल्चा बेचने वाला हो या अन्य खाने-पीने का सामान, सभी जगह धड़ल्ले से घरेलू गैस सिलिंडर का इस्तेमाल किया जा रहा है। जबकि नियमानुसार कामर्शियल सिलिंडर का प्रयोग होना चाहिए। कई रेहड़ी व टी-स्टाल वालों ने केवल दिखाने के लिए कामर्शियल सिलिंडर तो रखा है, लेकिन बड़ी चालाकी से इस्तेमाल घरेलू सिलिंडर कर रहे हैं।
जब संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर आते हैं तो उन्हें दूर से कामर्शियल सिलिंडर चलता हुआ दिखाई देता है और वे चले जाते हैं। शहर में ज्यादातर रेहड़ी वाले जिन्होंने अपनी रेहड़ी पर ढाबा खोल रखा है या फिर टी-स्टाल चला रहे हैं, ज्यादातर घरेलू गैस सिलिंडर का इस्तेमाल कर रहे हैं। हैरानी की बात तो यह है कि संबंधित विभाग मूकदर्शक बनकर तमाशा देख रहा है।
गौरतलब है कि घरेलू गैस सिलिंडर की कीमत कम होने की वजह से ज्यादातर दुकानदार इसी का इस्तेमाल करते हैं। जबकि कॉमर्शियल सिलिंडर का दाम अधिक होने के चलते मात्र शोपीस की तरह इसे दुकानदार अपनी-अपनी रेहड़ी व दुकानों के आगे सजा कर रख रहे हैं। अगर शहर के बीचों बीच खुलेआम ढाबों व टी-स्टालों पर घरेलू गैस सिलिंडर का इस्तेमाल किया जा रहा है तो ग्रामीण व दूरदराज के क्षेत्रों में क्या हाल होगा। कार्रवाई न होने के कारण यह लोग ज्यादातर इसी सिलिंडर का इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन
अगर नगर परिषद की बात करें तो कुछ माह पहले खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर चेकिंग की थी। शहर में मौजूद ढाबों व टी-स्टालों पर छापेमारी कर घरेलू सिलिंडर का इस्तेमाल कर रहे कुछ दुकानदारों को जुर्माना किया गया था। लेकिन कई माह बीत जाने के बाद भी आज तक विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जिसके चलते शहर में ज्यादातर घरेलू सिलेंडर का इस्तेमाल दुकानदारों द्वारा किया जा रहा है।
घरेलू गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करने वालों पर विभाग की ओर से जल्द कार्रवाई की जाएगी। ढाबे हो या टी स्टाल, होटल किसी को भी घरेलू गैस सिलेंडर का इस्तेमाल नहीं करने दिया जाएगा।
-चंद्रशेखर, टीएसओ खाद्य आपूर्ति विभाग